{"_id":"59c960924f1c1bb6538b466f","slug":"111506369682-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामलीला मैदान की सफाई ना होने के चलते भारतीय नौजवान इंकलाब पार्टी ने आंदोलन की चेतावनी दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामलीला मैदान की सफाई ना होने के चलते भारतीय नौजवान इंकलाब पार्टी ने आंदोलन की चेतावनी दी
Updated Tue, 26 Sep 2017 01:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेकड़ा (बागपत)
दशहरा केवल चार दिन बाद है। फिर भी नगरपालिका प्रशासन ने रामलीला मैदान की साफ सफाई नहीं कराई है। रावण दहन स्थल की दुर्दशा से नाराज भारतीय नौजवान इंकलाब पार्टी ने रोष जताया है। मैदान को शीघ्र तैयार न कराने की दशा में उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
भारतीय नौजवान इंकलाब पार्टी के कार्यकर्ताओं की बैठक नगर में सोमवार को हुई। इसमें वक्ताओं ने कहा दशहरे पर काठा मार्ग स्थित रामलीला मैदान में रावण के पुतले का दहन किया जाता है, लेकिन वहां नगर पालिका के कूड़ा डंप करने के कारण बदबू का आलम है। मैदान को समतल भी नहीं कराया गया। वक्ताओं ने एसडीएम को ज्ञापन देकर दशहरे से पूर्व मैदान को समतल कराने व साफ सफाई कर चूना मिट्टी आदि डलवाने की मांग की। इस में प्रमोद गोस्वामी, ओमप्रकाश जोगी, सतपाल, रमेश धामा, सुशील, उमेश आदि शामिल रहे।