फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   शहर से देहात तक गहराया बिजली संकट, सप्लाई ठप

शहर से देहात तक गहराया बिजली संकट, सप्लाई ठप

Fri, 22 Sep 2017 06:03 PM IST
Updated Fri, 22 Sep 2017 06:03 PM IST
विज्ञापन
शहर से देहात तक गहराया बिजली संकट, सप्लाई ठप
22 पीबीटीपी 12
विज्ञापन

शहर से देहात तक गहराया बिजली संकट, सप्लाई ठप
टहनियां टूटकर गिरने से हुए फॉल्ट, तो विद्युत पोल में उतरा करंट
दस घंटे परेशान रहे लोग, स्टाफ कमी बनीं सुधार कार्य में बाधा
अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत। बरसात से एक तरफ जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली। वहीं हर बार की तरह शहर से देहात तक बिजली संकट गहरा गया। पेड़ों की टहनियां विद्युत लाइनों पर गिरने से फॉल्ट की समस्या पैदा हो गई। इससे कई स्थानों पर बिजली के खंभों पर करंट उतरने के कारण सप्लाई बाधित रही। दस घंटे तक लोग बिजली के इंतजार में परेशान होते रहे। उधर अफसर कर्मचारियों की किल्लत का रोना रोकर सुधार कार्य में देरी की बात कहते रहे।
शुक्रवार सुबह तड़के तेज हवाएं चलने लगी। बारिश शुरू होने के कुछ देर बाद बिजली आपूर्ति बंद हो गई। आवास विकास, निरंजनकुंज, आसफजान, साहूकारा, बाग गुलशेर खां, कबीर खां, दुर्गाप्रसाद, मोहतसिम खां, बाग गुलशेर खां, अशोक कॉलोनी, अस्पताल रोड आदि की बिजली सप्लाई ठप हो गई। निरंजनकुंज के पास पेड़ की टहनियां तारों पर गिरने से आपूर्ति बंद हो गई। विकास भवन, पुलिस लाइन की भी बिजली प्रभावित रही। आवास विकास में जंफर फुंकने के साथ ही पोल में करंट उतर गया। इससे बिजली सप्लाई बाधित रही। बिजली के गुल रहने से दिन भर लोग परेशान रहे। सुबह पांच बजे करीब गई बिजली शाम को आई। बिजली गुल होने से लोगों को सुबह के समय पानी की संकटों से भी जूझना पड़ा। आवास विकास कॉलोनी में सी ब्लॉक के लोगों ने उपकेंद्र में शिकायत की, लेकिन कर्मचारियों से संतोषजनक जवाब न मिलने पर कहासुनी भी हुई।
विज्ञापन

चार गांवों के खराब ट्रांसफार्मरों को नहीं बदला गया
बीसलपुर। अधिकारियों से कई बार शिकायत करने के बाद भी चार गांवों के जले ट्रांसफार्मरों को नहीं बदला गया है। इससे ग्रामीणों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अधिकारी ट्रांसफार्मर की कमी बता कर पल्ला झाड़ ले रहे हैं। तहसील क्षेत्र के ग्राम लाड़पुर में एक सप्ताह से, महादेवा में नौ दिन, नौगवां संतोष में 19 दिन और गांव मुड़िया भगवंतपुर में तीन दिन पहले ट्रांसफार्मर फुंक गए थे। इन गांवों में बिजली सप्लाई ठप है। इसकी शिकायत गांव के लोगों ने कई बार विभागीय कर्मचारियों से लेकर अधिकारियों से की, लेकिन हर बार की तरह उनको आश्वासन देकर टाल दिया गया। एसडीओ आनंद बाबू ने बताया कि उच्चाधिकारियों से बातचीत की गई है। अभी स्टॉक में ट्रांसफार्मरों की कमी है। ट्रांसफार्मर मिलते ही बदल दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
22 पीबीटीपी 13
महिलाएं बोली, हर बार का यही बहाना
बिजली के आने जाने का कोई समय निश्चित नहीं रह गया है। आए दिन यही समस्या बनी रहती है। इसको सुनने वाला कोई नहीं है। घरेलू कामकाज करने में परेशानी हो रही है।
प्रभा देवी, गृहणी
000
22 पीबीटीपी 14
सुबह पांच बजे से बिजली गई हुई है। विभागीय स्तर से कोई सही जवाब देने को तैयार नहीं है। घर में पानी एक बूंद नहीं बचा है। जिससे कामकाज में खासा दिक्कत हो रही है। जनता की कोई सुनने वाला नहीं है।
आशिया बेगम, गृहणी
000
22 पीबीटीपी 15
बिजली जाने के बाद पानी की समस्या घरेलू काम चौपट कर गई है। नहाने से लेकर खाना बनाने को भी पानी की किल्लत झेलनी पड़ रही है। सप्लाई शुरू होने को लेकर कोई सही जवाब नहीं दे रहा है।

राजदा बेगम, गृहणी
000
बरसात की वजह से कई जगहों पर फॉल्ट हो गए थे। जिनके सुधार के लिए चार लोगों की एक टीम को लगाया गया है। स्टाफ की समस्या होने के कारण देरी हो रही है। निरंजनकुंज में लाइन पर टहनियां गिर गई थीं। आवास विकास में सिर्फ विद्युत पोल में करंट उतरने की शिकायत है। इसको लेकर काम जारी है, शाम तक सही जगह बिजली सप्लाई शुरू कर दी जाएगी।
रनवीर यादव, एसडीओ टाउन
000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed