फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   डीजल के अभाव में लडख़ड़ाती जा रही है 102 एंबुलेंस सेवा

डीजल के अभाव में लडख़ड़ाती जा रही है 102 एंबुलेंस सेवा

Tue, 08 Aug 2017 06:47 PM IST
Updated Tue, 08 Aug 2017 06:47 PM IST
विज्ञापन
डीजल के अभाव में लडख़ड़ाती जा रही है 102 एंबुलेंस सेवा
पीलीभीत। डीजल के अभाव में स्वास्थ्य विभाग की 102 एंबुलेंस सेवा लड़खड़ाती जा रही है। चार दिन से जिले के तीन सीएचसी की 102 एंबुलेंस सेवा डीजल के अभाव में ठप है। इससे मरीजों को दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन

पिछली सरकार ने हादसों में घायल व गर्भवती महिलाओं को अस्पतालों में जाने और ले जाने के लिए निशुल्क 102 व 108 एंबुलेंस सेवा शुरू की थी। इसके तहत जिले को 108 की 26 एंबुलेंस व 102 की 21 एंबुलेंस उपलब्ध कराई गई थी। इन एंबुलेंस सेवा की शुरुआत होने से जिले के मरीजों को खासी राहत मिली है, लेकिन स्वास्थ्य सुविधाएं जन जन तक पहुंचाने का दावा करने वाली भाजपा सरकार के कार्यकाल में सरकारी अस्पतालों के लिए संचालित एंबुलेंस सेवा के सामने डीजल का संकट खड़ा हो गया। इसके चलते पूरनपुर, बीसलपुर व बरखेड़ा सीएचसी से जुड़ी एक-एक 102 एंबुलेंस मंगलवार को चौथे दिन भी डीजल के अभाव में खड़ी देखी गई। ऐसे में मरीजों को एंबुलेंस की मांग पर मना किया जा रहा है। सबसे अधिक समस्या प्रसव के लिए आने वाले महिलाओं के सामने हैं। एंबुलेंस चालकों ने बताया कि डीजल की व्यवस्था नहीं है। जिसके चलते एंबुलेंस का खड़ा होना मजबूरी है। इस संबंध में जिला प्रभारी एंबुलेंस सेवा भगवती प्रसाद ने बताया कि आयल कार्ड में धनराशि न होने की वजह से 102 सेवा वाली तीन एंबुलेंस खड़ी हुई है। आज शाम तक डीजल की व्यवस्था होने की उम्मीद है। हालांकि इन तीनों स्थानों पर एक-एक 102 एंबुलेंस मौजूद हैं। मरीजों को इन एंबुलेंसों के माध्यम से अस्पतालों तक लाने व ले जाने का कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed