फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   11 more farmers' standing crops on 8.5 acres of land were submerged in the river

Pilibhit News: 11 और किसानों की साढ़े आठ एकड़ जमीन पर खड़ी फसल नदी में समाई

Wed, 07 Aug 2024 11:04 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 07 Aug 2024 11:04 PM IST
विज्ञापन
11 more farmers' standing crops on 8.5 acres of land were submerged in the river
पूरनपुर क्षेत्र के शारदा नदी पर भुगतान का निरीक्षण करने पहुंचे एसडीएम।स्रोत:प्रशासन
पूरनपुर। शारदा नदी का जलस्तर कम होने पर तीसरे दिन भी तेजी से भू कटान जारी रहा। मंगलवार तक 11 और किसानों की साढ़े आठ एकड़ जमीन पर खड़ी फसल नदी में समा गई। एसडीएम राजेश कुमार शुक्ला ने शारदा नदी के पार पहुंचकर कटान की जानकारी ली।
विज्ञापन


नदी नहरोसास, राणा प्रतापनगर, सिद्धनगर में तेजी से कटान कर रही है। नदी ने आठ दिन पहले गांव खिरकिया बरगदिया के समीप कटान शुरू किया था। इसके बाद कटान थम गया। रविवार रात से फिर तेजी से कटान शुरू हुआ। नदी दो दिन में गांव खिरकिया बरगदिया निवासी ज्ञानी अजीत सिंह, कुलदीप सिंह, हरदीप सिंह, श्याम सुंदर, भागरथी, मुन्नर, लाखन सिंह की करीब एक-एक एकड़़ और राममूरत की आधा एकड़ गन्ने की फसल को निगल चुकी है।
विज्ञापन

इन किसानों की बुधवार को भी करीब आधा-आधा एकड़ तो चार अन्य किसानों की करीब पांच एकड़ जमीन पर लहलहा रही गन्ने की फसल नदी में समा गई। बुधवार को एसडीएम राजेश कुमार शुक्ला ने नहरोसा, राणा प्रतापनगर में पहुंचकर कटान की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाढ़ खंड के जेई और प्रधानों के साथ नदी किनारे पहुंचकर स्थिति को देखा। एसडीएम ने बताया कि राणा प्रतापनगर से नहरोसा जाने वाले मार्ग पर एक फुट से अधिक जलभराव है। बाढ़ खंड की ओर से गांव नहरोसा में बनाया गया बंधा क्षतिग्रस्त हो गया है। हालांकि नदी आबादी से करीब चार सौ मीटर दूरी पर बह रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed