{"_id":"6508a6168945ff810a00be85","slug":"11-lakhs-cheated-from-unemployed-in-the-name-of-providing-job-pilibhit-news-c-121-1-sbly1029-4383-2023-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार से ठगे 11 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार से ठगे 11 लाख
Tue, 19 Sep 2023 01:03 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Tue, 19 Sep 2023 01:03 AM IST
विज्ञापन
बीसलपुर। स्वास्थ्य विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर एक बेरोजगार से 11 लाख रुपये ठग लिए गए। मामला पुलिस में पहुंच गया है।
मोहल्ला हबीबुल्ला खां जनूबी निवासी आरके गंगवार ने बताया कि कुछ जालसाजों ने स्वास्थ्य विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर उनसे 11 लाख रुपये ठग लिए। काफी समय बीत जाने पर भी जब नौकरी नहीं मिली तो उसने रुपये वापस मांगे। आरके गंगवार का कहना है कि जब उन्होंने दोबारा रुपये लौटाने का दबाव बनाया तो जान से मारने की धमकी दी गई। गंगवार ने सोमवार को कोतवाली में मामले की नामजद तहरीर दी। संवाद