फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   11 centres designated in the district for PET

Pilibhit News: पीईटी के लिए जिले में 11 केंद्र निर्धारित

Tue, 20 Oct 2026 02:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
11 centres designated in the district for PET
निगरानी के लिए 11 जोनल और 11 स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात, 28,800 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा, 25 और 30 अक्तूबर व एक नवंबर को होगी परीक्षा
विज्ञापन

पीलीभीत। प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) को लेकर जिले में तैयारियां तेज हो गई हैं। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से आयोजित परीक्षा के लिए जिले में 11 केंद्र निर्धारित किए गए हैं। इन केंद्रों पर कुल 28,800 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा 25 और 30 अक्तूबर व एक नवंबर को दो पालियों में कराई जाएगी। नकलविहीन परीक्षा संपन्न कराने के लिए केंद्रों पर सीसी कैमरे और वॉयस रिकॉर्डर समेत अन्य व्यवस्थाएं दुरुस्त की जा रही हैं।
शहर के पांच सरकारी और छह निजी शिक्षण संस्थानों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। सरकारी केंद्रों में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज, एसएन इंटर कॉलेज, सनातन धर्म बांके बिहारी राम इंटर कॉलेज और उपाधि महाविद्यालय शामिल हैं। वहीं, बेनहर पब्लिक स्कूल, लिटिल एंजेल्स स्कूल, स्प्रिंगडेल कॉलेज, लायंस बाल विद्या मंदिर कॉलेज, ज्ञान इंटरनेशनल स्कूल और सेंट एलायसिस कॉलेज में भी परीक्षा होगी।
विज्ञापन

परीक्षा की पहली पाली सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर तीन से शाम पांच बजे तक चलेगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, प्रत्येक दिन 4800 अभ्यर्थियों के परीक्षा में शामिल होने की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीआईओएस विजय सिंह ने बताया कि परीक्षा की निगरानी के लिए 11 जोनल और 11 स्टेटिक मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं। प्रत्येक केंद्र पर एक दरोगा और दो सिपाही तैनात रहेंगे। सभी केंद्रों को जिला मुख्यालय स्थित कंट्रोल रूम से जोड़ा जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed