{"_id":"6853122971ab9369b80fe9f4","slug":"11-advocates-submitted-nomination-papers-for-eight-posts-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-138021-2025-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: आठ पदों पर 11 अधिवक्ताओं ने जमा किए नामांकन पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: आठ पदों पर 11 अधिवक्ताओं ने जमा किए नामांकन पत्र
Thu, 19 Jun 2025 12:53 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Thu, 19 Jun 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
बीसलपुर। तहसील बार एसोसिएशन की चुनाव प्रक्रिया शुरू हो गई। बुधवार को तहसील परिसर में नामांकन दाखिल किए गए। आठ पदों के लिए 11 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र जमा किया। छह पदों पर केवल एक-एक प्रत्याशी होने के कारण निर्विरोध निर्वाचन के आसार बन गए हैं। मतदान 26 जून को कराया जाएगा।
मुख्य चुनाव अधिकारी रमेश चंद्र गुप्ता ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए छोटेलाल सक्सेना, श्यामाचरण गंगवार और राजेश मिश्रा ने नामांकन पत्र दाखिल किया। महासचिव पद के लिए मनोज कुमार और सुबोध मिश्रा ने नामांकन पत्र दाखिल किया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए राम प्रकाश राजपूत, उपाध्यक्ष के लिए वीरेंद्र पाल, कनिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए अशोक सिंह, कोषाध्यक्ष के लिए मुकेश गुप्ता, सह सचिव पुस्तकालय के लिए रंजीत कुमार और सह सचिव प्रशासन के लिए रमेश शर्मा ने नामांकन पत्र दाखिल किया। मुख्य चुनाव अधिकारी ने यह भी बताया कि 19 जून को नामांकन पत्रों की जांच होगी। जांच के बाद वैध पाए जाने वाले नामांकन पत्रों को नोटिस बोर्ड पर चस्पा कर दिया जाएगा।