{"_id":"5c2bac1dbdec2256994dfef3","slug":"101546365981-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसम ने दी राहत, मौज में गुजरा साल का पहला दिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसम ने दी राहत, मौज में गुजरा साल का पहला दिन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुबह कोहरे में ठिठुरे लोग, दोपहर में धूप से निकला पसीना
पीलीभीत। सर्दी के मौसम में साल का पहला दिन लोगों को गर्मी का अहसास करा गया। सुबह कोहरे के दौरान कुछ देर तक जरूर लोगों को ठंड का अहसास हुआ, लेकिन नौ बजे के बाद कोहरा गायब हो गया और गुनगुनी धूप खिलते ही लोग राहत महसूस करने लगे। दोपहर में तो धूप इस तरह खिली कि गर्म कपड़ों में लिपटे लोग हल्के-फुल्के कपड़ों में नजर आए। पिछले तीन दिनों से लगातार बढ़ते तापमान से लोगों ने राहत की सांस ली है।
मंगलवार सुबह कोहरे के बाद लगभग नौ बजे कई दिनों बाद निकली कड़ाके की धूप से लोगों को काफी राहत मिली। नए साल के पहले दिन खिली धूप ने युवाओं के उत्साह को दूना कर दिया। नौ बजे के बाद अधिकांश लोग हल्के फुल्के कपड़ों में नजर आए। घरेलू महिलाएं भी अपने घरों की छतों पर कपड़े सुखाते व धूप सेंकती नजर आईं।
मौसम साफ और गर्म होने से लोगों ने नए साल का जश्न जमकर मनाया। बाजार में भी मौसम सामान्य होने के कारण काफी रौनक रही। हालांकि शाम होते होते ठंड ने अपने पांव पसरना शुरू कर दिए। जिससे देर शाम होते ही पूरा जिला ठंड के आगोश में फिर चला गया। शाम को कोहरे ने दस्तक देते ही अपनी चादर फैला दी। न्यूनतम तापमान ने भी दो डिग्री सेल्सियस उछाल मारी। जिससे मंगलवार को तापमान अधिकतम 20 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम 08:0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।