फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   शासन सख्त, पराली न जलाएं, छूट पर कृषि यंत्र पाए

शासन सख्त, पराली न जलाएं, छूट पर कृषि यंत्र पाए

Tue, 23 Oct 2018 11:43 PM IST
Updated Tue, 23 Oct 2018 11:43 PM IST
विज्ञापन
शासन सख्त, पराली न जलाएं, छूट पर कृषि यंत्र पाए
पराली न जलाएं, छूट पर कृषि यंत्र पाए
विज्ञापन

किसान प्रोत्साहन योजना के तहत किसानों को मिलेगा लाभ
देना होगा शपथ पत्र, पांच साल तक नहीं बेच सकेंगे कृषि यंत्र
अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत। पराली न जलाने के एनजीटी के आदेश को प्रभावी करने के लिए शासन ने किसान प्रोत्साहन योजना शुरू की है। इसमें किसानों को पराली नहीं जलाने का शपथ पत्र देने पर कृषि यंत्र पर 50 से 80 फीसदी तक की छूट दी जाएगी। किसान खुले बाजार से कृषि यंत्र खरीदकर केवल उनके बिल प्रस्तुत करेंगे। प्रमुख सचिव कृषि ने इसका आदेश जारी कर दिया है।

प्रमोशन ऑफ एग्रीकल्चर मैकेनाइजर फार इन-टू मैनेजमेंट ऑफ क्राप रेजीड्यूम स्कीम में अब पराली न जलाने वाले किसानों को कृषि उपकरण खरीद में विशेषतौर पर प्राथमिकता दी जाएगी। प्रमुख सचिव के जारी आदेश के मुताबिक योजना में किसानों को दस रुपये के स्टांप पर पराली न जलाने का शपथ पत्र लिखकर देना होगा। किसान बाजार में कहीं से भी उपकरण खरीदकर बिल कृषि अधिकारी या उपनिदेशक कार्यालय में जमा कराकर इसका लाभ उठा सकेंगे। उपकरण खरीद के शर्त तय की गई है कि किसान पांच साल तक उपकरणों को नहीं बेच सकेंगे। योजना में रोडावेटर, एमबी प्लाऊ, रीवर सिविल प्लाऊ, सिरेंडर आदि को शामिल किया गया है। कृषि उपनिदेशक अनिल कुमार तिवारी ने बताया कि जिन किसानों ने यंत्र लेने के लिए पंजीकरण कराया होगा उन्हीं किसानों को अनुदान का लाभ मिल सकेगा। अधिकृत विक्रेताओं से कृषि यंत्र लेने पर किसानों को बाजार मूल्य का 50 फीसदी और तीन या इससे ज्यादा यंत्र लेने पर 80 फीसदी धनराशि अनुदान के रुप में खाते में भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed