फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   महादानी आते गए, कारवां बढ़ता गया

महादानी आते गए, कारवां बढ़ता गया

Fri, 15 Jun 2018 12:22 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,पीलीभीत
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,पीलीभीत Updated Fri, 15 Jun 2018 12:22 AM IST
विज्ञापन
महादानी आते गए, कारवां बढ़ता गया
blood donation
बृहस्पतिवार का दिन महादानियों के नाम रहा। रक्तदानियों ने दूसरों की जिंदगी बचाने को बढ़-चढ़कर रक्तदान किया। मौका था अमर उजाला फाउंडेशन के तत्वावधान में स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से राजकीय ब्लड बैंक में लगे रक्तदान शिविर का। शिविर में पुलिस कर्मियों व शिक्षकों ने परिवार के साथ पहुंच रक्तदान किया। शाम पांच बजे तक 51 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया।
विज्ञापन

एसपी बालेंदु भूषण सिंह ने फीता काटकर शिविर का शुभारंभ किया। सुबह 11 बजे शुभारंभ होने तक 15 से अधिक रक्तदाता पहुंच चुके थे। चटख धूप के बावजूद महादानियों का आना कम न हुआ। अमर उजाला और ब्लड बैंक के कर्मचारी महादानियों के स्वागत, पंजीकरण, जांच आदि की औपचारिकता पूरी कराने के बाद उन्हें महादान के लिए ले गए। रक्तदान के बाद रक्तदाताओं को आराम कराने के साथ ही अल्पाहार दिया गया। कई बार ऐसे मौके आए जब रक्तदाताओं से ब्लड बैंक भर गया। ऐसे में रक्तदाता धैर्यपूर्वक अपनी बारी की प्रतीक्षा करते रहे। कई महादानियों ने ब्लड बैंक में मोबाइल नंबर दर्ज कराया और जरूरत के वक्त स्वैच्छिक रक्तदान का भरोसा दिलाया। शिविर में पंजीकरण कराने वाले 63 महादानियों में से 51 ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया।
विज्ञापन

00
सभी महादानियों का किया सम्मान
रक्तदान शिविर में रक्तदान करने वाले सभी महादानियों को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। एसपी बालेंदु भूषण सिंह, सीएमओ डॉ. सीमा अग्रवाल, सीएमएस डॉ. रतनपाल सिंह सुमन, पुष्प इंस्टीट्यूट के प्रबंध निदेशक एसपीएस संधू व ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. महावीर सिंह ने सम्मानित भी किया। यहां पर इनरव्हील क्लब की सचिव श्रुति अग्रवाल, सदस्य आरती अग्रवाल, प्रदीप तिवारी, प्रवक्ता आरपी गंगवार, स्वतंत्र देवल, दीपक सक्सेना, अमित शर्मा, शैली शर्मा ने सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

00
इनका रहा सहयोग
सीनियर लैब टेक्नीशियन नायाब रसूल, एलटी दिग्विजय आर्य, एलटी, कपिल वैश्य, डेटा इंट्री आपरेटर मनोज यादव, काउंसलर अमरीन फातिमा व कर्मचारी जाकिर हुसैन, अंकुर गुप्ता, नरेंद्र कुमार, तोताराम, भानुप्रताप आदि का खासा सहयोग रहा।
00
फोटो- इनका अवश्य लगा दें।
पंजाब की महिला ने भाई-भाभी के साथ किया रक्तदान
पंजाब प्रांत निवासी गुरजीत कौर ने भी शिविर में पहुंचकर महादान किया। गुरजीत कौर पूरनपुर के कजरी निरंजनपुर स्थित अपने मायके आई हुई थी। खास बात यह है कि गुरजीत कौर के अलावा उनके साथ आए उनके भाई रंजीत सिंह व उनकी पत्नी परमजीत कौर ने भी रक्तदान किया।
00
पति-पत्नी और पिता-पुत्री ने किया रक्तदान
अपना खून देकर 25 से अधिक जिंदगियां रोशन कर चुके मंडी समिति स्थित कैंटीन संचालक कृष्ण गोपाल शर्मा अपनी पत्नी कंचन शर्मा के साथ शिविर में पहुंचे। सबसे पहले पहुंचने वाले रक्तदाताओं में शामिल इन पति पत्नी ने रक्तदान किया। शिविर में शहर निवासी दीपेंद्र सिंह सिंह चौहान व उनकी 18 वर्षीय पुत्री रत्नप्रिया सिंह चौहान ने भी रक्तदान किया। उत्साहित रत्नप्रिया पापा के साथ ही रक्तदान कर काफी खुश नजर आई। रत्नप्रिया सबसे कम उम्र की रक्तदाता बनी। रक्तदान शिविर में शहर निवासी शोभनी सिंह भी अपने पुत्र प्रियंक कुमार के साथ पहुंचीं। वहीं चौथी बार शिविर में पहुंची शोभनी सिंह अस्वस्थता के चलते रक्तदान नहीं कर सकीं जबकि प्रियंक ने रक्तदान किया। शहर निवासी दो सगे भाई अनुदित अग्रिहोत्री व आदितीय अग्निहोत्री ने रक्तदान किया। ये दोनों युवा रक्तदाता वरिष्ठ पत्रकार अमिताभ अग्रिहोत्री के पुत्र है। रक्तदान करने के बाद दोनों भाईयों का उत्साह देखने लायक था।
00
तीन पुलिसकर्मियों ने किया महादान
शिविर में महादानियों के साथ-साथ पुलिस महकमे के तीन कांस्टेबिलों ने भी रक्तदान कर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाई। पुलिस आफिस में तैनात कांस्टेबिल विजय कुमार शर्मा, इंद्रपाल सिंह व अरुण कुमार ने एक साथ रक्तदान किया।

0000000
इन महादानियों ने किया रक्तदान
विवेक दुबे, कंचन शर्मा, कृष्णगोपाल शर्मा, जसमीत सेठी, अजीत बिंद्रा, राजेश शंखधार, सुशील कुमार, विजय कुमार शर्मा, इंद्रपाल सिंह
अरुण कुमार, अतुल कुमार अग्रवाल, प्रदीप दुलवानी, अभिषेक कुमार, आकाश सक्सेना, आरती अग्रवाल, श्रतु अग्रवाल, शलभ गंगवार, रचित मिश्रा, प्रियंक कुमार, रत्नप्रिया, दीपेंद्र चौहान, राजीव मोहन अग्रवाल, विजय पाल सिंह, कौशल कुमार, अरुण कुमार कश्यप, सुमित मिश्रा, सन्नू बेगम, समीउद्दीन नीलू, महिपाल गंगवार, नीरज आनंद, अनुदित अग्निहोत्री, अद्वितीय अग्निहोत्री, गुरजीत कौर, परमजीत कौर, चेतन कश्यप, संतोष खरे, शैली अग्रवाल, रंजीत सिंह, अजय प्रकाश पांडेय, अकरम खां, देश दीपक, अकरम खां, विमल, नन्हेलाल, नरेंद्र कुमार, सनी सक्सेना, रामेश्वर गंगवार, हिमांशु, विशाल, गुरविंदर सिंह, नीरज व प्रदीप।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed