{"_id":"5ab800464f1c1b01768b74c0","slug":"101522008134-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कसम खाने के बाद पुलिस ने दुकानदार को छोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कसम खाने के बाद पुलिस ने दुकानदार को छोड़ा
Updated Mon, 26 Mar 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेकड़ा (बागपत)।
शनिवार को शाम के समय खेकड़ा थाने में नगर निवासी धोबी एक कांस्टेबिल की वर्दी धुलाई करने के लिए अपनी दुकान पर ले गया। कुछ देर बाद याद आने पर कांस्टेबिल धोबी की दुकान पहुंचा। कांस्टेबिल ने कहा कि वर्दी की जेब में उसने चौंसठ हजार रुपये रखे थे। जो वह वर्दी की जेब में रखकर भूल गया। धोबी ने वर्दी की जेब में रुपये न होने की बात कही। इसे लेकर दोनों में नोक झोंक हो गई। कांस्टेबिल धोबी को थाने ले आया। इसी दौरान धोबी पक्ष के कई लोग भी थाने में पहुंच गए। धोबी पक्ष के लोगों ने पुलिस से धोबी को बेकसूर बताकर छोड़ने की बात कही। तभी गणमान्य लोगों ने धोबी को मस्जिद में पहुंचकर कुरान की कसम खाने की बात कही। मस्जिद में पहुंचकर कुरान की कसम खाने पर सभी लोग राजी हो गए और धोबी ने मस्जिद में कुरान की कसम खाकर कहा कि वर्दी की जेब में केवल छह हजार रुपये थे, जो उसने वापस लौटा दिए। इसके बाद पुलिस ने धोबी को छोड़ दिया।