{"_id":"5a6794134f1c1ba4268b61b5","slug":"101516737555-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाइन पार बस्ती में बिजली गिरी, पांच युवक झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाइन पार बस्ती में बिजली गिरी, पांच युवक झुलसे
Updated Wed, 24 Jan 2018 01:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेकड़ा (बागपत)।
नगर में लाइनपार बस्ती के समीप खेत में पेड़ के नीचे बैठे पांच युवकों के पास बिजली गिर गई। इसकी चपेट में आकर पांचों युवक झुलस होकर बेहोश हो गए।
मंगलवार को दोपहर करीब तीन बजे बूंदाबांदी हो रही थी। इसी बीच नगर की लाइन पार बस्ती निवासी पांच युवक इमरान, राशिद, मोईन, परवेज और रिजवान समीप में ही पेड़ के नीचे बैठे थे। तभी अचानक उनके पास बिजली गिरी। इसकी चपेट में आकर पांचों युवक झुलसने के साथ ही बेहोश होकर गिर पडे़। बिजली गिरने से बस्ती के लोगों में भी हड़कंप मच गया। किसी तरह साहस कर बस्ती के लोग बेहोश युवकों के पास पहुंचे। और उन्हें चिकित्सक के यहां ले गए। इस हादसे के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। हादसे के बाद पांचों युवकों ने पैरों ने काम करना बंद कर दिया। देर शाम हालत में सुधार होने के बाद चिकित्सक के यहां से छुट्टी मिलने पर परिजन उन्हें घर ले गए। चिकित्सक ने बताया कि अब उनकी हालत खतरे से बाहर है।