{"_id":"5a647f8b4f1c1b9f268b5983","slug":"101516535691-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीनी मिल में लगेगा 2.61 करोड़ से प्रदूषण संयंत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चीनी मिल में लगेगा 2.61 करोड़ से प्रदूषण संयंत्र
Updated Sun, 21 Jan 2018 05:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चीनी मिल में लगेगा प्रदूषण नियंत्रण संयंत्र
अमर उजाला ब्यूरो
बीसलपुर। चीनी मिल की चिमनियों से फ्लाई ऐश रोकने के लिए प्रदूषण संयंत्र लगने की कार्यवाही शुरू हो गई है, जिससे आसपास के लोगों में खुशी है। यह संयंत्र 2.61 करोड़ की लागत से लगेगा।
यहां की किसान सहकारी चीनी मिल वर्ष 1978 में चालू हो गई थी लेकिन अभी तक इसकी चिमनियों से फ्लाई ऐश (काली राख) रोकने के लिए प्रदूषण संयंत्र नहीं लगवाया गया था, जिससे आसपास रहने वाले लोगों को काफी दिक्कत हो रही थी। दरअसल चीनी मिल की चिमनियों से निकलने वाली फ्लाई ऐश उनके घरों में गिरती थी, इससे लोग परेशान होते थे। केंद्र सरकार के स्वच्छ भारत मिशन के तहत उत्तर प्रदेश किसान सहकारी चीनी मिल संघ के अधिकारियों ने यहां की चीनी मिल में प्रदूषण संयंत्र लगवाने के निर्देश दिए। मिल के जीएम सुरेश चंद्रा ने बताया कि मिल में प्रदूषण संयंत्र लगवाने का ठेका नोएडा की इन्वायरो पोल कंपनी को 2.61 करोड़ रुपये में दिया गया है। कंपनी के इंजीनियर चीनी मिल का नक्शा ले गए हैं। प्रदूषण संयंत्र लगने की कार्रवाई शुरू होने से पास में रहने वाले लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई है। जीएम ने बताया कि कंपनी के इंजीनियर मिल में यह प्रदूषण संयंत्र मिल के मुख्य अभियंता योगेश गुप्ता के निर्देशन में लगवाएंगे। 31 मार्च तक यह प्रदूषण संयंत्र लग जाएगा।
---