{"_id":"5a0de8ae4f1c1b6e548bd759","slug":"101510860974-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफाई पर विशेष ध्यान देने का आह्वान किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सफाई पर विशेष ध्यान देने का आह्वान किया
Updated Fri, 17 Nov 2017 01:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेकड़ा (बागपत)।
पंचायती राज विभाग लखनऊ के तत्वावधान में खंड विकास कार्यालय परिसर में चले रहे चार दिवसीय ग्राम प्रधानों के प्रशिक्षण शिविर के अंतिम दिन सभी को विकास कार्य तेजी से कराकर सफाई पर विशेष ध्यान देने का आह्वान किया।
तेरह नवंबर से खंड विकास कार्यालय में पंचायती राज विभाग लखनऊ के तत्वावधान में ग्राम प्रधानों का चार दिवसीय प्रशिक्षण शिविर चल रहा है। इसका बृहस्पतिवार को समापन हो गया। अंतिम दिन ट्रेनर एनके पांडे ने कहा कि सरकार गांव के विकास एवं सफाई के प्रति गंभीर है । ग्राम प्रधान अपने अपने गांव में शौचालयों, मार्गों एवं नालियों के निर्माण के साथ ही सफाई पर विशेष ध्यान दें। ताकि गांव को समस्या मुक्त कर साफ स्वच्छ बनाया जा सके। इस दौरान ग्राम प्रधान जयदेव सिंह, राहुल, देवेंद्र धामा, मनोज आदि मौजूद रहे।