फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   100 quintals of wheat crop harvested overnight, causing loss of lakhs

Pilibhit News: रात में काट ली 100 क्विंटल गेहूं की फसल, लाखों का नुकसान

Fri, 17 Apr 2026 11:47 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Fri, 17 Apr 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
100 quintals of wheat crop harvested overnight, causing loss of lakhs
गजरौला। किसान की खड़ी गेहूं की फसल काटकर ले जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि रात के अंधेरे में ट्रैक्टर-ट्रॉली और कंबाइन लेकर पहुंचे आरोपी करीब 100 क्विंटल गेहूं काट ले गए और शेष फसल को नष्ट कर दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

जहानाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम लालपुर निवासी कामाक्षी गंगवार पत्नी हरिओम गंगवार ने थाना गजरौला में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उन्होंने 22 जनवरी 2026 को ग्राम देवीपुरा स्थित जमीन अपनी रिश्तेदार सुनीता पत्नी अजय गंगवार निवासी चुटकना थाना बीसलपुर से खरीदी थी। आरोप है कि ग्राम देवीपुरा निवासी राजेन्द्र सिंह, लक्ष्मण प्रताप, शिशुपाल, प्रेमपाल, हरिओम और सुरेंद्र अपने पांच-छह अज्ञात साथियों के साथ मिलकर जमीन पर कब्जा करने की नीयत से लगातार दबाव बना रहे थे। आरोप है कि 10 अप्रैल की रात करीब 12 बजे सभी आरोपी ट्रैक्टर-ट्रॉली और कंबाइन लेकर खेत पर पहुंचे और खड़ी गेहूं की फसल काट ली। करीब 100 क्विंटल गेहूं अपने साथ ले गए, जबकि बाकी फसल को ट्रैक्टर-ट्रॉली से जोतकर पूरी तरह नष्ट कर दिया। इस घटना से महिला किसान को करीब चार लाख रुपये का नुकसान हुआ है। सूचना मिलने पर वह अपने पति के साथ मौके पर पहुंची तो ग्रामीणों ने पूरी घटना की जानकारी दी। विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट भी की। थाना प्रभारी ब्रजवीर सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed