{"_id":"656b7e55ba19a3b0a4024355","slug":"10-school-vehicles-running-illegally-seized-pilibhit-news-c-121-1-pbt1001-8590-2023-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: अवैध रूप से चल रहे 10 स्कूली वाहन सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: अवैध रूप से चल रहे 10 स्कूली वाहन सीज
विज्ञापन
चेकिंग करते एआरटीओ ।
कार्रवाई के लिए बनाई गईं थी अलग-अलग तीन टीमें, जुर्माना भी वसूला
संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। अवैध स्कूली वाहनों को लेकर जिले में शनिवार को एआरटीओ वीरेंद्र सिंह ने चेकिंग अभियान चलाया। इसके लिए तीन टीमों को लगाया गया। कार्रवाई के दौरान 10 वाहनों को सीज किया गया जबकि 12 का चालान कर 217000 रुपये जुर्माना वसूल किया गया।
शासन के निर्देश पर शनिवार को अवैध स्कूली वाहनों पर कार्रवाई के लिए अभियान चलाया गया। जिले में अवैध स्कूली वाहनों के संचालन पर रोक लगाने के लिए तीन टीमें गठित की गईं। पहली टीम में एआरटीओ वीरेंद्र सिंह खुद शामिल थे। दूसरी में यात्री कर अधिकारी बर्डिस चतुर्वेदी एवं तृतीय टीम में यात्री कर अधिकारी शाहजहांपुर होरीलाल शामिल रहे।
होरीलाल ने पूरनपुर क्षेत्र में चेकिंग करते हुए तीन अवैध स्कूली वाहनों को सीज किया और पांच का चालान किया। बर्डिस चतुर्वेदी ने जहानाबाद एवं अमरिया क्षेत्र में चेकिंग की। चार स्कूली वाहन संचालित पाए जाने पर उनके विरुद्ध चालान की एवं दो अन्य वाहनों के विरुद्ध सीज करने की कार्रवाई की।
विज्ञापन
एआरटीओ वीरेंद्र सिंह ने ललौरीखेड़ा एवं बरखेड़ा क्षेत्र में वाहनों की चेकिंग की। तीन वाहनों का चालान करने के साथ पांच वाहनों को सीज किया। 217000 का जुर्माना वसूला गया।