{"_id":"66368df0fe488707f504e924","slug":"10-people-warned-of-suspension-for-not-purchasing-as-per-target-pilibhit-news-c-121-1-pbt1001-115798-2024-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: लक्ष्य के सापेक्ष खरीद न करने पर 10 लोगों को निलंबन की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: लक्ष्य के सापेक्ष खरीद न करने पर 10 लोगों को निलंबन की चेतावनी
विज्ञापन
पीलीभीत। लक्ष्य के सापेक्ष सहकारी समितियों के केंद्रों पर खरीद नहीं हो पा रही है। कई बार चेतावनी के बाद भी सुधार न होने पर अब एआर सहकारिता ने ऐसे 10 क्रय केंद्र प्रभारियों और सचिवों को निलंबन से पहले नोटिस जारी किया है।
गेहूं की सरकारी खरीद को बढ़ाने के लिए डीएम संजय कुमार सिंह की ओर से तमाम प्रयास किए जा रहे है। यही नहीं लापरवाही पर कार्रवाई भी हो रही है। इसके बाद भी सहकारी समिति के सचिवों की ओर से तय लक्ष्य के सापेक्ष खरीद नहीं हो पा रही है। यही कारण है कि किसान केंद्र पर अपना गेहूं नहीं ला रहा और खरीद भी नहीं बढ़ रही।
सहकारी समितियों के सचिवों को पूर्व में नोटिस जारी करते हुए लक्ष्य के सापेक्ष खरीद करने के निर्देश दिए गए थे। इसके बाद जब समीक्षा हुई तो सुधार नहीं हो पाया। लापरवाही की रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजी गई। रिपोर्ट पर डीएम ने सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक डॉ. प्रदीप कुमार सिंह को लापरवाही पर सभी को निलंबित करने के आदेश दिए।
विज्ञापन
कहा गया था कि इस कार्रवाई से पहले सभी को नोटिस जारी किया जाए। डीएम के निर्देश पर एआर ने बी पैक्स लिमिटेड नवदिया रोहनिया के सचिव राम दास यादव, जगीपुर जैतपुर के सचिव राजकुमार, पूरनपुर सहकारी क्रय विक्रय समिति के सचिव संजय सिंह, बी पैक्स लिमिटेड जोगराजपुर केंद्र के प्रभारी अमन, बी पैक्स लिमिटेड बरातबोझ अमरिया के सचिव जय प्रकाश, यूपीएसएस बलरामपुर पूरनपुर के केंद्र प्रभारी ब्रजेश कुमार यादव, न्यूरिया सहकारी संघ के सचिव सिराज बहादुर खां, बी पैक्स भगवंतापुर के सचिव महेश पाल सिंह, पीलीभीत जिला सहकारी समिति परेवा वैश्य के केंद्र प्रभारी कालीदास कविराज और बी पैक्स लिमिटेड जोगीठेर के सचिव भरत गंगवार को नोटिस जारी किया गया है।
डिप्टी आरएमओ विजय कुमार ने बताया एआर की ओर से सभी को निलंबन से पहले नोटिस जारी किया गया है। इसके बाद भी सुधार न होने पर कार्रवाई की जाएगी।