फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   10 lakh cheated on the pretext of getting a plot

Pilibhit News: प्लॉट दिलाने का झांसा देकर 10 लाख ठगे

Mon, 03 Jul 2023 12:18 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Mon, 03 Jul 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
10 lakh cheated on the pretext of getting a plot
पूरनपुर। प्लाॅट दिलाने का झांसा देकर गांव पिपरिया मझरा निवासी जसवंत सिंह से 10 लाख रुपये ठग लिए गए। रकम लौटाने के नाम पर दिए गए चेक भी बाउंस हो गए। पुलिस ने एसपी के आदेश पर आरोपी दुर्गेश यादव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

जसवंत सिंह ने बताया कि उन्हें बरेली में प्लॉट लेना था। परिचितों से इसका जिक्र किया तो वर्ष 2019 में उन्हें दुर्गेश यादव का पता मिला। दुर्गेंश ने बरेली की एक कॉलोनी में प्लॉट दिलाने की बात कहकर नक्शा और कागजात दिखाए। 150 वर्ग गज के प्लॉट का सौदा 19.50 लाख में तय हुआ। प्लॉट बुकिंग के नाम पर दुर्गेश ने 10 लाख रुपये अपने खाते में जमा करा लिए।
विज्ञापन

कुछ दिन बाद जसवंत पत्नी के साथ प्लॉट देखने पहुंचे तो पता चला कि उस जगह कोई कॉलोनी ही नहीं है। जानकारी पर दुर्गेश ने बताया कि क्रेताओं से विवाद के चलते कॉलोनी विकसित नहीं किया जा सकी। रुपये वापस मांगने पर उसने दूसरी कॉलोनी में प्लॉट दिलाने का झांसा दिया। जब प्लॉट लेने से इन्कार कर उससे रुपये वापस मांगे तो उसने पांच-पांच लाख के दो चेक दिए, जो खाते में धनराशि न होने से बाउंस हो गए। कोतवाल आशुतोष रघुवंशी ने बताया कि जसवंत सिंह की ओर से दुर्गेश यादव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed