{"_id":"632a0de05b438f6b5b3fab3d","slug":"1-42-crore-dues-on-eight-big-defaulters-pilibhit-news-bly498228895","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ बड़े बकायदारों पर 1.42 करोड़ का बकाया, नीलाम होगी संपत्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठ बड़े बकायदारों पर 1.42 करोड़ का बकाया, नीलाम होगी संपत्ति
सार
सदर तहसील के टॉप टेन बकायेदारों में सिर्फ आठ पर ही 1.42 करोड़ रुपये से ज्यादा का बकाया है।एक बकायेदारों को कोर्ट से स्टे मिल गया है।नीलामी प्रक्रिया इसी माह के अंत में होगी।सदर तहसील में छोटे-बडेे़े बकायेदारों की संख्या चार हजार से अधिक है।
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पीलीभीत। सदर तहसील के टॉप टेन बकायेदारों में सिर्फ आठ पर ही 1.42 करोड़ रुपये से ज्यादा का बकाया है। एक बकायेदारों को कोर्ट से स्टे मिल गया है। जबकि एक पर प्रमाणपत्र के कारण कार्रवाई रुकी हुई है। बकायेदारों से वसूली उनकी चल और अचल संपत्ति की नीलाम करके की जाएगी। तहसील की तरफ से इन्हें नोटिस जारी कर दिया गया है। नीलामी प्रक्रिया इसी माह के अंत में होगी।
सदर तहसील में छोटे-बडेे़े बकायेदारों की संख्या चार हजार से अधिक है। इन पर बैंकों का करोड़ों रुपये बकाया है। टॉप टेन बकायेदारों को वर्ष 2019 में ये बकाया चुकाना था, लेकिन अधिकतर डिफॉल्टर हो गए। टॉप टेन में शामिल जिरौनिया के रहने वाले प्रेम शंकर पर पीडी डीआरडीए का 25 लाख रुपये बकाया था। हालांकि उन्हें कोर्ट से स्टे मिलने के बाद तहसील ने आगे की कार्रवाई रोक दी है।
अन्य बकायेदारों में भूपेंद्र सिंह पर 14 लाख रुपये से ज्यादा बकाया है। उन पर भी फिलहाल कार्रवाई रोक दी गई है। अधिकतर की संपत्ति कुर्क हो चुकी है। बैंकों का बकाया वसूलने के लिए अधिकतर की संपत्ति 26 सितंबर को नीलाम की जाएगी। इसमें अमित कुमार की संपत्ति की नीलामी 17 अक्तूबर को निर्धारित की गई है।
विज्ञापन
सभी को वारंट जारी, गिरफ्तारी सिर्फ एक की
बड़ेे बकायेदारों के गिरफ्तारी वारंट तो जारी हुए, लेकिन गिरफ्तारी सिर्फ एक ही हो सकी। तहसील की रिपोर्ट में अधिकतर को फरार होना बताया गया। हवाला दिया है कि बकायेदार फरार हो गए। इस कारण उन्हें जेल नहीं भेजा जा सका। सिर्फ एक बकायेदार को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।
तहसील परिसर में जल्द चस्पा की जाएगी सूची
अभी तक बड़े बकायेदारों के नाम तहसील में प्रदर्शित नहीं किए गए हैं। एसडीएम सदर योगेश गौड़ ने बताया कि सभी बकायेदारों की नई सूची बनवा रहे हैं। उसमें से दस बड़े बकायेदारों के नाम छांटकर तहसील परिसर में जल्द प्रदर्शित कराए जाएंगे।
किस पर कितना बकाया
- हरनेक सिंह निवासी ग्राम बैवहा 39,32,873
- नत्थू लाल, निवासी अड़ासेई 1833726
- अमित कुमार निवासी नई बस्ती 22,36,631
- गुर प्रताप सिंह निवासी रिछौला 17,50,814
- राजेश कुमार निवासी कनाकोर 11,98,488
- डोरी लाल निवासी जैतपुर 11,48,975
- हरजिंद्र सिंह निवासी बैवहा 11,14,759
- गौरी शंकर निवासी सकतपुरी 10,05,764
बड़ेे बकायेदारों में टॉप दस को संपत्ति की नीलामी का नोटिस जारी किया गया है। इसमें दो को कोर्ट से स्टे मिला है। बाकी बकायेदारों की संपत्ति नीलाम करने को तिथि निर्धारित कर दी गई है। इसके अलावा बाकी बकायेदारों से अभियान चलाकर वसूली की जाएगी। -राजेश कुमार शुक्ल, तहसीलदार