{"_id":"587912114f1c1b7840ba98ed","slug":"1-386-941-voters-in-the-district","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में हुए 13,86,941 मतदाता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में हुए 13,86,941 मतदाता
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Fri, 13 Jan 2017 11:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा चुनाव के लिए प्रशासन ने मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन कर दिया है। इसकी प्रतियां सभी तहसीलों में भेज दी गई हैं। अंतिम मतदाता सूची के मुताबिक जिले में मतदाताओं की संख्या 13,86,941 हो गई है जो कुल आबादी की 61.79 प्रतिशत हैं। विधानसभा चुनाव की घोषणा से पूर्व ही पुनरीक्षण अभियान चलाया गया था। चुनाव की घोषणा से पूर्व इसका अनंतिम प्रकाशन किया गया था। आयोग के निर्देश के बाद बृहस्पतिवार को इसका अंतिम प्रकाशन किया गया। जिले के चारों विधानसभा की बात करें तो सर्वाधिक 3,67674 मतदाता सदर विधानसभा क्षेत्र में जो 63.15 प्रतिशत हैं, जबकि सबसे कम 303051 मतदाता बरखेड़ा विधानसभा क्षेत्र हैं, जो 59.82 प्रतिशत हैं।
पीलीभीत में महिला, पूरनपुर में पुरुष मतदाता ज्यादा
चारों विधानसभा क्षेत्रों के मतदाताओं की अंतिम सूची के मुताबिक सर्वाधिक महिला मतदाता पीलीभीत (सदर) विधानसभा में हैं। यहां कुल 1,71,524 महिला मतदाता हैं जबकि पुरुषों के मामले में पूरनपुर विधानसभा क्षेत्र आगे है। पूरनपुर 1,99,230 पुरुष मतदाता हैं जो सदर के पुरुष मतदाताओं से मात्र 3108 अधिक हैं।