फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   people got scared after surviving in uttarakhand

मौत को देखा करीब से, परिजनों से मिलकर फफक पड़े

Fri, 21 Jun 2013 04:20 PM IST
सुधाकर शर्मा, बिसौली
सुधाकर शर्मा, बिसौली Updated Fri, 21 Jun 2013 04:20 PM IST
विज्ञापन
people got scared after surviving in uttarakhand

चारधाम की यात्रा पर गए बिसौली के 87 यात्रियों में से 47 गुरुवार तड़के सकुशल लौट आए। 40 यात्री अब भी केदारनाथ के पास फंसे हुए हैं। वहां के हालात अभी अच्छे नहीं है। रास्ता बंद है। यात्रियों की दो बस और इनोवा कार रास्ते में फंसी है।

विज्ञापन


फंसे हुए लोगों को घर वापसी की चिंता सता रही है। वापस लौटे यात्री अपने परिजनों से मिलकर फफक कर रो पडे़। मौत को बेहद करीब से देखने वाले तीर्थ यात्री अब भी सहमे हुए हैं। कुदरत का रौद्ररूप उनकी आंखों में तैर रहा है।
विज्ञापन


नगर के किराना व्यवसायी गौरव वार्ष्णेय, अजय वार्ष्णेय, प्रकाश वार्ष्णेय, देवेश गुप्ता और गांव मई के पूर्व प्रधानाचार्य जयप्रकाश मिश्र, उनकी पत्नी शांति मिश्रा, शिक्षक सुबोध मिश्र, उनकी पत्नी स्नेहलता और दो बच्चे, साईंकॉलोनी के दीनानाथ शर्मा अपनी पत्नी, बच्चों सहित चारधाम की यात्रा पर छह जून को गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस जत्थे में 40 यात्री शामिल थे। वापस लौटते समय जब जल प्रलय हुआ तब तक यह जत्था बद्रीनाथ से निकल कर जोशीमठ पहुंच गया था। उस वक्त का खौफनाक मंजर बयां करते समय गौरव वार्ष्णेय का शरीर कांपने लगा।

वह बोले, रविवार की शाम वे सभी वहां फंस गए। रातभर गाड़ी में रहे। सोमवार की सुबह जलप्रलय का परिणाम देखा तो सिहर गए। वहां सब कुछ तबाह हो गया था। सड़कें टूट गईं। सुबह पहाड़ी पर चढ़ गए। पानी में लाशें, गाड़ी, सिलेंडर आदि बहते हुए देख कर रूह कांप रही थी।

गौरव ने बताया कि बारिश थमी तो उन्हें एक भला आदमी मिल गया। उसने बहुत सहायता की। वह पहाड़ों के 40 किलोमीटर दुर्गम रास्ते से होते हुए सभी यात्रियों को सकुशल निकाल कर मुख्य मार्ग पर ले आया।

रास्ते में बिना कुछ खाए-पिए सब चलते रहे। बच्चों का बुरा हाल था। सभी एक दूसरे की मदद कर दुर्गम रास्तों पर चलते हुए आगे बढ़ रहे थे। गुरुवार तड़के सभी जब अपने घर पहुंचे तो परिवार वालों से मिलकर रो पडे़। परिजन भी उनके आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।


अभी फंसे हैं 40 यात्री
नगर से चारधाम की यात्रा पर गए चालीस लोगों का एक जत्था अभी वहां बद्रीनाथ के पास फंसा हुआ है। यह लोग एक मिलिट्री कैंप में शरण लिए हुए हैं। सभी को घर आने की चिंता सता रही है। यहां उनके परिवार वालों का बुरा हाल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed