{"_id":"556b960e-c95b-11e2-9e8a-d4ae52bc57c2","slug":"panchayat-orders-to-kill-lovers","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत का फरमान, प्रेमी जोड़े को गोली मार दो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत का फरमान, प्रेमी जोड़े को गोली मार दो
चरथावल(मुजफ्फरनगर)/ब्यूरो
Updated Fri, 31 May 2013 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रेमी युगल की शादी से खफा पंचायत ने दोनों को गोली मारने का फरमान सुना डाला।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस ने पहले पंचों को जमकर खरी खोटी सुनाई और फिर प्रेमी युगल को थाने लेकर आ गई।
दहचंद गांव में दलित बिरादरी के एक युवक का प्रेम प्रसंग पड़ोस की युवती के साथ चल रहा था।
करीब 20 दिन पूर्व दोनों ने आर्य समाज में विवाह रचा लिया था, लेकिन इसकी जानकारी किसी को नहीं दी और दोनों अलग-अलग रह रहे थे।
मामला तब खुला जब बुधवार को लड़की अपने प्रेमी के घर जा पहुंची। लड़की के परिजनों को यह बात अच्छी नहीं लगी, उन्होंने प्रधान को जानकारी दी।
बृहस्पतिवार को प्रधान के घेर में पंचायत बुलाई गई। जिसमें प्रेमी युगल को तलब किया गया। प्रेमी युगल ने पंचायत में मर्जी से आर्य समाज में विवाह करने की बात कबूल कर ली।
इस पर पंचायत में मौजूद लोग भड़क उठे। उन्होंने दोनों को जमकर खरी खोटी सुनाईं। इस बीच लड़की की मां ने मारपीट की आशंका पर पुलिस को सूचना दे दी।
पुलिस ने मौके पर पहुंच कर युगल को हिरासत में ले लिया और पंचों को जमकर फटकार लगाई। थाने में प्रेमी युगल ने बताया कि पंचायत में दोनों को गोली मारने का फरमान सुनाया गया था।
विज्ञापन
दूसरी ओर, एसओ ने पंचायत में किसी फरमान से इंकार करते हुए कहा कि दोनों ने बालिग होने पर प्रेम विवाह किया है, फिलहाल परिजन कोई कार्रवाई नहीं चाहते। युगल को सुरक्षा के कारण थाने लाया गया है।
विज्ञापन
इस मामले में प्रधान पति का कहना है कि प्रेमी युगल के परिजनों की सूचना पर पंचायत बुलाई गई थी, लेकिन वहां दोनों को केवल समझाया गया था, कोई फरमान नहीं सुनाया गया था।