{"_id":"7c8ad69efb8354fabe11b8373fc3c738","slug":"owls-will-be-secured-during-deepawali","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीपावली पर वन अधिकारी करेंगे उल्लुओं की पहरेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीपावली पर वन अधिकारी करेंगे उल्लुओं की पहरेदारी
पुनीत शर्मा/मुरादाबाद
Updated Sat, 02 Nov 2013 07:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के बारह जनपदों में दीपावली के मौके पर उल्लुओं को तंत्रमंत्र के लिए मारा जा रहा है। इसके अलावा कई जिले हैं, जहां उल्लुओं का शिकार विभिन्न उद्देश्यों के लिए किया जाता है।
विज्ञापन
‘ट्रैफिक इंडिया’ ने सर्वेक्षण के बाद यह रिपोर्ट प्रकाशित की है। इससे वन मुख्यालय में खलबली मची हुई है। वन्य जीव प्रमुख वन संरक्षक ने इस रिपोर्ट के हवाले से प्रदेश भर के वन अधिकारियों को अलर्ट किया है। बलि और शिकार को रोकने के लिए पहरेदारी की हिदायत दी गई है।
विज्ञापन
साथ ही ऐसा करने वालों को थानों में बंद करने का आदेश जारी हुआ है। उल्लुओं के कारोबार की बात तो पुरानी है लेकिन उनकी बलि किस जिले में दी जा रही है और कौन सी प्रजाति का शिकार हो रहा है, उसका नाम पहली बार उजागर किया गया है।
विज्ञापन
प्रमुख वन संरक्षक रूपक डे ने इस आशय की जानकारी देते हुए बताया है कि ट्रैफिक इंडिया के ‘इंपीरिल्ड कस्टोडियंस ऑफ नाइट’ रिपोर्ट में विस्तृत अध्ययन है, जिससे जाहिर होता है कि उल्लुओं की संख्या क्यों लुप्त प्राय हो गई है।
देश में उत्तर प्रदेश में ही सर्वाधिक उल्लुओं का शिकार होता है। तंत्र-मंत्र क्रिया में इसका प्रयोग हो रहा है। डे ने वन आफिसरों को ताकीद किया है कि इसके लिए प्रशासन, पुलिस, जीआरपी, एनजीओ और वन्य प्रेमियों का सहयोग लेकर व्यापक अभियान भी चलाया जाए।
वन संरक्षक कमलेश कुमार ने बताया कि चेकिंग की जा रही है। कहीं उल्लू की खरीद फरोख्त तो नहीं हो रही, यह भी देखा जा रहा है। मंडल भर में टीमों को लगा दिया गया है।
इन जनपदों में किया जा रहा शिकार
लखनऊ, वाराणसी, मेरठ, मुरादाबाद, कानपुर, इलाहाबाद, झांसी, उन्नाव, हरदोई, रायबरेली, उरई व पीलीभीत।