{"_id":"5dbd92da8ebc3e93d33e88b4","slug":"online-maid-escaped-in-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपीः ऑनलाइन नौकरानी मंगाना पड़ा भारी, पांच मिनट में हुई फरार, मालिक ने पुलिस से लगाई गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीः ऑनलाइन नौकरानी मंगाना पड़ा भारी, पांच मिनट में हुई फरार, मालिक ने पुलिस से लगाई गुहार
Sat, 02 Nov 2019 08:45 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sat, 02 Nov 2019 08:45 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बनारस के सारनाथ स्थित लोहियानगर फेज-2 निवासी शैलेष रंजन कुमार द्वारा ऑनलाइन नौकरानी बुकिंग के दौरान उचक्कों ने 40 हजार रुपये उड़ा दिए। घटना की सूचना के बाद पुलिस जांच में जुट गई है। नौकरानी आई और मालिक शैलेष के जाने के पांच मिनट बाद ही भाग गई।
जानकारी के अनुसार शैलेष रंजन कुमार ने 31 अक्टूबर को दिल्ली की एक कंपनी जागृति मेट ब्यूरो से टर्म एंड कंडीशन पर ऑनलाइन नौकरानी की बुकिंग की। शनिवार की शाम अनिमा कुमारी (22) नाम की लड़की अनिल के साथ लोहियानगर कॉलोनी फेज-2 स्थित आवास पर आई।
टर्म एंड कंडीशन के अनुसार शैलेष रंजन ने 40 हजार रुपये एडवांस अनिल को दे दिया। इसके बाद अनिल ने कहा कि इस लड़की से गृहस्ती का कोई भी काम करवाइये। इसके बाद अनिल चला गया। उसके जाने के पांच मिनट बाद अनिमा भी चली गई। काफी खोजबीन के बाद भी नहीं मिली। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है।