फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   one person said 'yo' .. 'Yo', arrested by police

बोला 'यो-यो' तो पुलिस ने किया गिरफ्तार

Fri, 07 Mar 2014 06:30 PM IST
Updated Fri, 07 Mar 2014 06:30 PM IST
विज्ञापन
one person said 'yo' .. 'Yo', arrested by police

कहते हैं कि व्यक्ति चाहे जितना भी भाषा बदलकर बातचीत करे। कहीं न कहीं ऐसे शब्द निकल जाते हैं, जिससे उसके बाहरी होने का पता चल जाता है।

विज्ञापन


ऐसा ही हुआ बुधवार की रात को। एक घर से बाइक चोरी कर निकले चोर ने पुलिस से ही बीसलपुर और बरखेड़ा का रास्ता पूछा।

बातों के दौरान उसके कई बार ‘यो’ कहने पर पुलिस ने उसे पकड़ लिया और बाइक समेत थाने ले आई। पकड़ा गया युवक गुड़गांव का निवासी है। सुबह बाइक स्वामी थाने पहुंचा तो बाइक चोरी की निकली। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन

नंबर नहीं बताने हुआ शक

one person said 'yo' .. 'Yo', arrested by police

बुधवार की रात एक व्यक्ति थाना सुनगढ़ी क्षेत्र की मधुवन कॉलोनी निवासी प्रमोद कुमार अग्रवाल के घर घुस गया और गैलरी में खड़ी बाइक चोरी कर ले जाने लगा।

रात करीब 12 बजे वह स्टेशन रोड पर गश्त कर रहे दरोगा बलबीर सिंह से बीसलपुर और बरखेड़ा जाने का रास्ता पूछने लगा। पुलिस के पूछने पर उसने बीसलपुर का रहने वाला बताया। शक होने पर उन्होंने उससे बाइक का नंबर पूछा तो वह नहीं बता सका।

बातचीत के दौरान कई बार ‘यो’ निकलने पर पुलिस का शक गहरा गया और उसे बाइक समेत थाने लाई और पूछताछ की।

पूछताछ में उसने गुड़गांव (हरियाणा) का निवासी बताया। प्रभारी निरीक्षक अतुल प्रधान ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह शहर में होली पर आयोजित होने वाले डांस कंपटीशन में भाग लेने आया था। उधर दोपहर बाद थाने पहुंचे बाइक स्वामी प्रमोद कुमार ने बाइक चोरी होने की तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed