{"_id":"c01d8c9b4bcc23ee78d80e36a6a21b64","slug":"one-more-girl-raped-doubt-on-asaram-bapu","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ में भी है आसाराम की एक 'शिकार'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ में भी है आसाराम की एक 'शिकार'
अमर उजाला, शाहजहांपुर
Updated Thu, 03 Oct 2013 03:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के शाहजहांपुर की बिटिया ही नहीं, बल्कि मेरठ की भी एक नाबालिग के आसाराम की 'शिकार' बनने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन
बताया जाता है कि यह लड़की इसी वजह से अगस्त में ही छिंदवाड़ा गुरुकुल से अपना नाम कटवाकर घर आ गई थी।
मेरठ की इस लड़की के पिता ने शाहजहांपुर की बिटिया के पिता को फोन पर आपबीती बतायी लेकिन अपनी पहचान गुप्त रखने के लिए उसने अब अपना फोन भी बंद कर दिया है।
पीड़िता के पिता ने बुधवार को इस प्रकरण की जानकारी देते हुए बताया कि एक सप्ताह पूर्व उनके पास एक फोन आया था। फोन करने वाले व्यक्ति ने बताया था कि आसाराम ने गुरुकुल में 11वीं में पढ़ रही उसकी बेटी की भी इज्जत लूटी थी।
विज्ञापन
जानकारी मिलने पर उन्होंने अगस्त में बिटिया का नाम कटवा लिया। फोन करने वाले व्यक्ति ने बिटिया के पिता से कहा था कि वह उनके साथ हैं और हर मदद देने के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन
बिटिया के पिता ने बताया कि अब उस व्यक्ति का मोबाइल फोन बंद चल रहा है। जब उसके घर का पता लगाया गया तो उसके घर पर ताला पड़ा था।
बिटिया के पिता को आशंका है कि आसाराम ने ही अपने गुर्गों से उस परिवार को उठवा लिया होगा या फिर ऐसा दबाव बनवाया कि वह परिवार कहीं और चला गया होगा।
बिटिया के पिता का कहना है कि अगर वह परिवार भी सामने आ जाता तो आसाराम की हकीकत की एक और कहानी देश के सामने आ जाती। वह उनका पक्का गवाह भी बन सकता था।