फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Old woman filed a complaint against her daughter in law in police station In Modinagar

साहब... मेरी बहू कई युवकों से बात करती है: मना करने पर दिखाती है तमंचा, आपबीती सुन पुलिस भी आ गई सकते में

Fri, 02 Jun 2023 08:21 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, मोदीनगर (गाजियाबाद)
अमर उजाला नेटवर्क, मोदीनगर (गाजियाबाद) Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 02 Jun 2023 08:21 AM IST
सार

वृद्धा ने बुधवार को थाने पहुंच कर आपबीती बताई। अपनी पीड़ा बताते हुए वृद्धा रोने लगी। वृद्धा ने बताया कि पुत्रवधु को कई बार समझाया गया, मगर वह उनकी बात को नहीं मानती और उल्टा तमंचा दिखाती है। 

विज्ञापन
Old woman filed a complaint against her daughter in law in police station In Modinagar
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

गाजियाबाद में मोदीनगर के भोजपुर के कस्बा फरीदनगर स्थित एक गांव निवासी वृद्धा की शिकायत के बाद थाना पुलिस ने पुत्रवधु को तमंचा और दो कारतूस सहित गिरफ्तार कर लिया। वृद्धा का आरोप है कि उसकी पुत्रवधु कई युवकों से बात करती है। मना करने पर तमंचा दिखाकर धमकाती है। महिला से तमंचा और कारतूस बरामद होने चर्चा का विषय बना हुआ है। 

विज्ञापन

उक्त गांव निवासी वृद्धा ने बुधवार को थाने पहुंच कर आपबीती बताई। अपनी पीड़ा बताते हुए वृद्धा रोने लगी।वृद्धा ने बताया कि पुत्रवधु को कई बार समझाया गया, मगर वह उनकी बात को नहीं मानती और उल्टा तमंचा दिखा भयभीत करती है। वृद्धा की बात सुनकर पुलिस सकते में आ गई। सूचना के बाद पहुंची थाना पुलिस ने घर की तलाशी ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन

एसीपी रितेश त्रिपाठी ने बताया कि वृद्धा की सूचना के बाद पुत्रवधु से तमंचा और दो कारतूस बरामद कर हुए है। इसके अलावा एक गांव निवासी किशोरी को अगवा करने के मामले में पुलिस ने मेरठ के परतापुर निवासी आरोपी अक्षय को गिरफ्तार किया है। आरोपी काफी समय से फरार चल रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed