फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Yogi government preparing to provide ₹1 lakh each to 10 million women in the state

यूपी: एक करोड़ महिलाओं को एक-एक लाख रुपये देने की तैयारी में योगी सरकार, तीन किश्तों में मिलेंगे रुपये

Thu, 10 Sep 2026 01:16 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Thu, 10 Sep 2026 01:16 PM IST
सार

यूपी सरकार ने तीन करोड़ महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों से जोड़ने और एक करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य तय किया है। इसके तहत उन्हें तीन किश्तों में एक लाख रुपये दिये जाएंगे।

विज्ञापन
UP: Yogi government preparing to provide ₹1 lakh each to 10 million women in the state
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश में महिला सशक्तीकरण को नई दिशा देने के लिए सरकार ने तीन करोड़ महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों से जोड़ने और एक करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य तय किया है। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बुधवार को योजना भवन में उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत काम कर रहीं तकनीकी सहयोगी एजेंसियों, बैंकरों, दुग्ध उत्पादक कंपनियों और एचसीएल संस्था के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने महिलाओं की आय बढ़ाने पर विशेष जोर दिया।

विज्ञापन


मौर्य ने बताया कि उत्तर प्रदेश महिला उद्यमी योजना के तहत एक करोड़ से अधिक महिलाओं को पहली किश्त में 20 हजार रुपये दिए जाएंगे। इसका ब्याज सरकार वहन करेगी। दूसरी किश्त में 30 हजार रुपये उपलब्ध कराए जाएंगे। उन्होंने बैंकर्स को पात्र महिलाओं को सरलता से ऋण उपलब्ध कराने और गरीब महिलाओं के मामलों में सहयोगात्मक रवैया अपनाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी: मायावती ने भतीजे आकाश को पार्टी से निकाला, चुनाव से पहले बसपा में संग्राम; समधी अशोक पर भी कही ये बात
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी राजनीति: मायावती को अशोक सिद्धार्थ की पाती, 'संन्यास लेने से आकाश आनंद के करियर तक' खुलकर लिखी मन की बात


उन्होंने महिलाओं को गाय-भैंस खरीदने के लिए ऋण देने तथा दो लाख रुपये तक की कीमत वाले अच्छे ई-रिक्शा समूह की महिलाओं को उपलब्ध कराने की योजना बनाने को कहा। महिला समूहों की आय बढ़ाने के लिए तकनीक का इस्तेमाल बढ़ाते हुए प्रत्येक संकुल स्तरीय संघ के पास कम से कम एक ड्रोन उपलब्ध कराने की योजना तैयार करने के निर्देश दिए। बैठक में एचसीएल ने स्मार्ट स्कूल, स्वास्थ्य और समुदाय आधारित जागरूकता कार्यक्रमों की जानकारी दी। संस्था प्रदेश के 13 जनपदों में काम कर रही है। मौर्य ने निर्देश दिया कि किसी जनपद के संतृप्त होने तक वहां कार्य जारी रखा जाए।

बीमा क्लेम के लिए न काटने पड़ें चक्कर : उपमुख्यमंत्री ने बीमा क्लेम के निस्तारण में लापरवाही पर सख्त रुख अपनाया। उन्होंने कहा कि ऋण के साथ बीमा कर दिया जाता है, लेकिन क्लेम के लिए आश्रितों को दफ्तरों के चक्कर लगाने पड़ते हैं। उन्होंने समयबद्ध क्लेम निस्तारण और गरीब महिलाओं के साथ छल-धोखाधड़ी रोकने के लिए लगातार निगरानी के निर्देश दिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed