{"_id":"bd70ce5651cc0fb415fadfb2103da82a","slug":"obscene-cd-of-wife-as-a-gift-to-husband","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुल्हन की अश्लील सीडी गिफ्ट में पाकर दुल्हे के उड़े होश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुल्हन की अश्लील सीडी गिफ्ट में पाकर दुल्हे के उड़े होश
आगरा/ब्यूरो
Updated Thu, 15 Aug 2013 12:05 AM IST
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के आगरा में धोखे से अश्लील सीडी तैयार करने के बाद युवती का कई माह तक यौन शोषण करने के बाद युवक ने उसके वैवाहिक जीवन में भी जहर घोल दिया। उसने युवती के पति को अश्लील सीडी गिफ्ट कर दी।
विज्ञापन
इसके बाद पति ने भी रिश्ता तोड़कर युवती को घर ससुराल से निकाल दिया। पीड़िता ने कथित प्रेमी को सबक सिखाने के लिए पुलिस से गुहार लगाई, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। अब कोर्ट के आदेश पर पीडि़ता ने युवक के खिलाफ थाना न्यू आगरा में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
मिली जानकारी के मुताबिक, न्यू आगरा क्षेत्र की रहने वाली युवती की शादी जगदीशपुरा के एक युवक से कुछ माह पूर्व हुई थी। पीडि़ता ने रिपोर्ट में कहा कि शादी के दूसरे ही दिन एक युवक रिश्तेदार बनकर ससुराल पहुंचा और पति को गिफ्ट देकर चला गया।
विज्ञापन
युवक गिफ्ट में एक सीडी दे गया था। पति ने सीडी को चेक किया तो उसमें पत्नी की अश्लील क्लीपिंग देखकर उनके होश उड़ गए। युवती से पति ने रिश्ता तोड़ लिया और उसे ससुराल से निकाल दिया।
पीडि़ता ने दर्ज कराई रिपोर्ट में लिखा है कि लायर्स कालोनी के रहने वाले युवक से कई माह पहले फोन पर दोस्ती हुई। इसके बाद बातचीत का सिलसिला शुरू हो गया। एक दिन युवक ने उसे भगवान टाकीज पर बुलाया। इस दौरान उसे अपने कमरे पर भी ले गया।
जहां युवती को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर बेहोश कर दिया। उसके साथ बलात्कार किया। उसकी अश्लील क्लीपिंग भी बना डाली। जब रानी को इसकी जानकारी हुई तो उसने युवक से दूरी बना ली।
इस पर युवक उसे बदनाम करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करके यौन शोषण करता रहा। उसने पुलिस से शिकायत की, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। इस पर कोर्ट से मुकदमा दर्ज करने की गुहार लगाई। इसके बाद ही मुकदमा दर्ज हो सका। न्यू आगरा थाना प्रभारी का कहना था कि मामले की जांच की जा रही है।