फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   now offline applications for up pcs

यूपी पीसीएस के लिए अब ऑफलाइन आवेदन भी

Wed, 03 Apr 2013 01:18 AM IST
इलाहाबाद/ब्यूरो
इलाहाबाद/ब्यूरो Updated Wed, 03 Apr 2013 01:18 AM IST
विज्ञापन
now offline applications for up pcs

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के नए अध्यक्ष डॉ. अनिल यादव ने पदभार संभालते ही अभ्यर्थियों के पक्ष में बड़ा फैसला लिया है।

विज्ञापन


अध्यक्ष ने पीसीएस 2013 के आवेदन की प्रक्रिया में अहम बदलाव किया।

वेबसाइट हैंग होने से परेशान पीसीएस-2013 के अभ्यर्थियों का संकट देखते हुए अध्यक्ष ने अब ऑनलाइन के साथ ऑफलाइन आवेदन की भी इजाजत दे दी है।

यानी, अब हाथों हाथ या डाक से भी फार्म भरे जा सकेंगे। प्रतियोगियों की समस्या को देखते हुए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाने का भी निर्णय लिया गया है।

अध्यक्ष डॉ.अनिल ने मंगलवार को पदभार संभालने के बाद परीक्षार्थियों के हित के कई मुद्दों पर चर्चा की। अध्यक्ष के रुख से यह भी साफ है कि आगे की बड़ी परीक्षाओं में भी ऑफलाइन आवेदन की व्यवस्था लागू रहेगी।

नई व्यवस्था के तहत आयोग ने पीसीएस-2013 के लिए पहली बार सिर्फ ऑनलाइन आवेदन मांगा लेकिन इसके लिए जरूरी कदम नहीं उठाए गए। पीसीएस के लिए पूरे प्रदेश से ढाई से तीन लाख आवेदन होते हैं।
विज्ञापन


ऐसे में विशेषज्ञों के अनुसार इसके लिए अलग व्यवस्था होनी चाहिए थी लेकिन इस ओर ध्यान नहीं दिया गया। नतीजतन, लोड बढ़ने के कारण वेबसाइट ही हैंग होने लगी। यह शिकायत पहले दिन से ही रही। मंगलवार को भी आयोग की वेबसाइट नहीं खुली।
विज्ञापन
विज्ञापन


आलम यह रहा कि अभ्यर्थी घंटों साइबर कैफे में बैठे रहे लेकिन साइट नहीं खुली। खुली भी तो रजिस्ट्रेशन नहीं हो पाया। इसको लेकर प्रतियोगियों की ओर से आयोग में लगातार शिकायत की गई।

हालांकि शुरू में तो आयोग के अफसर इसे स्वीकार करने को तैयार नहीं थे लेकिन मंगलवार को नए अध्यक्ष ने इसे न केवल संज्ञान में लिया बल्कि, व्यवस्था भी बदल दी। उन्होंने परीक्षा समिति की बैठक भी बुलाई।

अध्यक्ष का कहना था कि ग्रामीण क्षेत्र के प्रतियोगी अभी इंटरनेट आदि से बहुत वाकिफ नहीं, जिनकी बड़ी संख्या है। इसलिए सिर्फ ऑनलाइन आवेदन की व्यवस्था व्यावहारिक नहीं है। कहा कि प्रतियोगियों को आवेदन का पूरा मौका मिलेगा। इसके लिए आवेदन की आखिरी तारीख भी आगे बढ़ाई जाएगी।

छह महीने में घोषित होंगे सभी रिजल्ट

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की वर्षों से लंबित भर्ती परीक्षाओं के अभ्यर्थियों का इंतजार अब खत्म होने जा रहा है। सभी लंबित भर्तियों के रिजल्ट छह महीने में घोषित कर दिए जाएंगे।

पीसीएस-2011 मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जल्द घोषित होने की उम्मीद है। आयोग के नए अध्यक्ष डॉ.अनिल यादव का दावा है कि प्रतियोगियों को आगे भी रिजल्ट के लिए आंदोलन नहीं करना पड़ेगा। संबंधित वर्ष में ही भर्ती प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।

 
पीसीएस-2011, पीसीएस-2012, लोअर सबऑर्डिनेट-2008 और लोअर सबऑर्डिनेट-2009 की मुख्य परीक्षाओं, समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी-2009 का अंतिम परिणाम समेत कई भर्तियों के रिजल्ट वर्षों से लंबित हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed