फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   now just apply online for every test

हर परीक्षा के लिए अब सिर्फ ऑनलाइन आवेदन

Thu, 28 Feb 2013 02:53 PM IST
इलाहाबाद/ब्यूरो
इलाहाबाद/ब्यूरो Updated Thu, 28 Feb 2013 02:53 PM IST
विज्ञापन
now just apply online for every test
कंप्यूटर ज्ञान से दूर भागने वाले प्रतियोगी अब सावधान हो जाएं। अन्यथा, भर्ती परीक्षाओं के आवेदन से ही वंचित हो जाएंगे। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की आगामी सभी परीक्षाओं के लिए अब सिर्फ ऑनलाइन आवेदन किया जा सकेगा। पीसीएस-2013 से इसकी शुरुआत होने जा रही है। पीसीएस के लिए 23 मार्च से आवेदन मांगे जाएंगे। इसके लिए विज्ञापन भेजा जा चुका है।
विज्ञापन


आयोग में ऑनलाइन आवेदन के लिए पिछले दो वर्ष से तैयारी की जा रही है। अभ्यर्थियों की मदद के लिए आयोग गेट पर कंप्यूटर सेंटर भी खोलने का प्रस्ताव है लेकिन प्रतियोगियों के विरोध के चलते शुरू में इसे विकल्प के तौर पर ही लागू किया गया। इस तरह से प्रतियोगी ऑनलाइन के साथ व्यक्तिगत तौर पर उपस्थित होकर या डाक से भी आवेदन कर सकते थे। गौर करने वाली बात यह रही कि गलत इंट्री के कारण ऑनलाइन आवेदन करने वाले हजारों फार्म हर परीक्षा में रिजेक्ट कर दिए जाते हैं।
विज्ञापन


कर्मचारी चयन आयोग, बैंकिंग आदि भर्तियों में भी यही स्थिति है और फार्म भरने में गड़बड़ी के कारण बड़ी संख्या में प्रतियोगियों को इससे वंचित होना पड़ा। इसलिए ऑनलाइन आवेदन की व्यवस्था पूरी तरह से लागू करने से आयोग अभी तक बचता रहा। हालांकि प्रतियोगियों के सामने कंप्यूटर ज्ञान की समस्या अब भी बनी हुई है लेकिन नौकरी में इसकी अनिवार्यता को देखते हुए आयोग ने अब सिर्फ ऑनलाइन आवेदन लेने का फैसला किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीसीएस-2013 के लिए विज्ञापन का प्रारूप तैयार कर लिया गया है। इसके रोजगार समाचार के 23 मार्च के अंक में छपने की उम्मीद है। इसमें प्रतियोगियों से सिर्फ ऑनलाइन आवेदन मांगा गया है। सचिव बीबी सिंह ने बताया कि अब आगामी अन्य सभी भर्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन ही मांगे जाएंगे। उन्होंने बताया कि पीसीएस-2013 में और कोई बदलाव नहीं किया गया है। यानी मुख्य परीक्षा में इस साल सी-सैट लागू नहीं होने जा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed