फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   now build your dream house

खुशखबरी, यूपी में अब घर बनाना हुआ सस्ता

Wed, 08 May 2013 01:34 AM IST
लखनऊ/ब्यूरो
लखनऊ/ब्यूरो Updated Wed, 08 May 2013 01:34 AM IST
विज्ञापन
now build your dream house

मकान बनाने का सपना देखने वालों के लिए यह खबर खुशखबरी देने वाली है।

विज्ञापन


घरों के निर्माण में उपयोग होने वाली सरिया अब पहले की अपेक्षा एक रुपये से सवा रुपये सस्ती हो जाएगी।

मौजूदा समय 45 रुपये किलो लोहा बिक रहा है। यह संभव हुआ है लोहे और इस्पात पर लगने वाला प्रवेश कर 5 प्रशित से घटाकर 1 प्रतिशत किए जाने से।

यही नहीं जेनरेटर, लोहे के सामान और खेती किसानी में इस्तेमाल होने वाले थ्रेसर के दामों में भी इस निर्णय से कमी आएगी।

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट की बैठक में लोहे और इस्पात पर लगाने वाला प्रवेश कर 5 प्रतिशत से घटाकर 1 प्रतिशत करने का निर्णय किया गया।

लोहे और इस्पात की नई दरें वाणिज्य कर विभाग द्वारा अधिसूचना जारी किए जाने के बाद से प्रभावी होंगी।

उत्तर प्रदेश में स्थानीय क्षेत्र में माल के प्रवेश पर कर अधिनियम 2007 के अंतर्गत लोहे और इस्पात पर मौजूदा समय 5 प्रतिश प्रवेश कर लिया जा रहा है। प्रवेश में यह व्यवस्था 31 मार्च 2011 से लागू है।
विज्ञापन


प्रवेश कर 5 प्रतिशत होने की वजह से घर बनाने के इस्तेमाल में आने वाली सरिया, लोहे की चादर, ऐंगिल, जीआई पाइप, फिटिंग, खेती किसानी के लिए बनने वाला सामान प्रति किलो 1 से सवा रुपये महंगा हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य सरकार आम लोगों को राहत देने के लिए प्रवेश कम में कमी कर दी है। थोक लोहा व्यापारी सतीश अग्रवाल के मुताबिक राज्य सरकार के इस फैसले से जहां घर बनाना जहां सस्ता हो जाएगा, वहीं खेती किसानी के लिए बनने वाले सामान भी सस्ते हो जाएंगी। इसके अलावा लोहे से बनने वाले सभी उपकरणों की दामों में कमी आएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed