मौलाना कल्बे जव्वाद का पासपोर्ट होगा जब्त
- पासपोर्ट 24 सितंबर 2013 को हुआ था जारी
- पासपोर्ट अधिकारी ने दस दिन में पासपोर्ट जमा करने का भेजा नोटिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शिया वक्फ बोर्ड को लेकर शासन की मुखालफत कर रहे मौलाना कल्बे जव्वाद का पासपोर्ट जब्त करने की कार्रवाई शुरू हो गई है। दो आपराधिक मामलों को लेकर पुलिस की रिपोर्ट पर पासपोर्ट अधिकारी ने दस दिन में पासपोर्ट जमा करने का नोटिस भेजा है।
क्षेत्रीय पासपोर्ट ऑफिस से मौलाना सैयद कल्बे जव्वाद को शुक्रवार को नोटिस जारी करके दस दिन के भीतर पासपोर्ट जमा करने को कहा गया है। उनका पासपोर्ट 24 सितंबर 2013 को जारी हुआ था।
नोटिस में जव्वाद के खिलाफ वर्ष 2003 में बलवा, सरकारी संपत्ति को क्षति पहुंचाने समेत आईपीसी की विभिन्न धाराओं के साथ सात क्रिमिनल लॉ अमेडमेंट एक्ट के तहत दर्ज मुकदमे व उसमें आरोपपत्र दाखिल होने और वर्ष 2015 में भी बलवा, निषेधाज्ञा के उल्लंघन, लोक संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम, सात क्रिमिनल लॉ अमेडमेंट एक्ट समेत अन्य धाराओं के तहत दर्ज मुकदमे में चार्जशीट दाखिल किए जाने का उल्लेख है।
मौलाना जव्वाद के खिलाफ दो मुकदमो में चार्जशीट दाखिल
एसएसपी राजेश कुमार पांडेय ने बताया कि शासन के निर्देश पर पासपोर्ट निरस्त करने के लिए रिपोर्ट भेजी गई है। पुराने शहर में बवाल के दो मुकदमों में मौलाना जव्वाद के खिलाफ चार्जशीट दाखिल है। पुलिस रिपोर्ट में मौलाना जव्वाद पर वर्ष 2003 व 2015 में आपराधिक मामले दर्ज होने व चार्जशीट दाखिल होने का जिक्र है।
पासपोर्ट ऑफिस के नोटिस के मुताबिक उनका पासपोर्ट 24 सितंबर 2013 को जारी हुआ था। इस तरह पासपोर्ट जारी होने से दस साल पहले मौलाना जव्वाद के खिलाफ न सिर्फ आपराधिक केस दर्ज था, बल्कि चार्जशीट दाखिल थी।
पासपोर्ट सरेंडर कराने की कार्यवाही वक्फ और हुसैनाबाद ट्रस्ट पर अवैध कब्जों भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को लेकर बदले की कार्रवाई है। प्रशासन की कार्यवाही के खिलाफ अदालत की शरण ली जाएगी।
- मौलाना सैयद कल्बे जव्वाद, इमाम-ए-जुमा