{"_id":"5029b944c44af2d32eb53041b8e7a5c8","slug":"notice-send-to-chief-food-inspector-due-to-negligence","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्यपाल को नहीं मिली चाय, गिरी गाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्यपाल को नहीं मिली चाय, गिरी गाज
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
Updated Sat, 08 Mar 2014 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ में राज्यपाल बीएल जोशी के हवाई पट्टी से बगैर चाय-नाश्ते के चले जाने को प्रशासन ने गंभीरता से लिया है। इस मामले में वीआईपी प्रोटोकाल प्रभारी और सिटी मजिस्ट्रेट मुरलीधर मिश्र ने मुख्य खाद्य अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन
सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में बृहस्पतिवार को राज्यपाल बीएल जोशी मुख्य अतिथि थे। उनके लिए प्रशासन ने हवाई पट्टी पर चाय-नाश्ते की व्यवस्था की थी। ड्यूटी पर तैनात फूड इंस्पेक्टर अचानक गायब हो गए।
विज्ञापन
सिटी मजिस्ट्रेट मुरलीधर मिश्र ने उन्हें कई बार फोन लगाया, लेकिन उन्होंने रिसीव नहीं किया। जिसके चलते राज्यपाल बगैर चाय-नाश्ते के ही चले गए।
वहीं, डीएम पंकज यादव ने इसे घोर अनुशासनहीनता मानते हुए सिटी मजिस्ट्रेट को नोटिस जारी करने का आदेश दिया। जिस पर शुक्रवार को सिटी मजिस्ट्रेट मुरलीधर मिश्र ने मुख्य खाद्य अधिकारी वीके राठी को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया है।
विज्ञापन