फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   not only durga but one more mining officer

दुर्गा शक्ति ही नहीं, एक और खनन अधिकारी बना शिकार

Tue, 30 Jul 2013 03:41 PM IST
दिलीप चतुर्वेदी
दिलीप चतुर्वेदी Updated Tue, 30 Jul 2013 03:41 PM IST
विज्ञापन
not only durga but one more mining officer

अवैध खनन रोकने पर सिर्फ आईएएस अधिकारी दुर्गाशक्ति नागपाल को ही शिकार नहीं बनाया गया है, तीन दिन पहले ही खनन अधिकारी आशीष कुमार का तबादला कर दिया गया था।

विज्ञापन


बताया गया है कि एक सप्ताह में अवैध खनन रोकने की ताबड़तोड़ कार्रवाई से खनन माफिया का भारी नुकसान हो गया था, जिससे एसडीएम और खनन अधिकारी उनके निशाने पर आ गए थे।
विज्ञापन


खनन विभाग के रिकॉर्ड के मुताबिक 18 जुलाई से 24 जुलाई के बीच अवैध खनन के 15 मामले पकड़े गए। इस दौरान अवैध खनन में लगी तीन जेसीबी और 40 गाड़ियां (डंपर, ट्रैक्टर ट्राली) जब्त की गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायत मिलने पर पुलिस ने मामले दर्ज किए, वहीं जुर्माने के लिए आरटीओ और बिक्री कर विभाग को भी इनसे संबंधित फाइल भेज दी गई। इससे यमुना और हिंडन से बालू के अवैध खनन मे लगे लोगों को काफी नुकसान उठाना पड़ा।

इसके बाद खनन माफिया ने राजनीतिक पहुंच के जरिए सबसे पहले खनन अधिकारी आशीष कुमार का तबादला कराया। वे 25 जुलाई को यहां से रिलीव हो गए। अभी तक उनकी जगह पर कोई अधिकारी नहीं भेजा गया है।

हालांकि खनन अधिकारी का तबादला अवैध खनन रोक रहे लोगों के लिए चेतावनी की तरह था लेकिन इसके बावजूद अवैध खनन के खिलाफ अभियान जारी रहा। ठीक तीन दिन बाद एसडीएम दुर्गा शक्ति नागपाल को सस्पेंड कर दिया गया।

सरकार भले ही धर्म स्थल की दीवार तोड़ने के मामले में उन्हें निलंबित करने की बात कह रही हो लेकिन अन्य अधिकारी और आम लोग यह समझ रहे हैं कि अवैध खनन रोकने के कारण ही दुर्गा शक्ति को सस्पेंशन झेलना पड़ा।


ऐसा माना जा रहा है कि पहले खनन अधिकारी का तबादला और तीन दिन बाद एसडीएम के सस्पेंड होने के बाद उनकी जगह आने वाला अधिकारी आसानी से खनन माफिया पर हाथ नहीं डाल सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed