{"_id":"85ae89463a6f52bb143c49f267530d9c","slug":"woman-suicide-by-hanging-ceiling-fan-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"7 महीने में टूटा 7 फेरों का नाता, पत्नी ने की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
7 महीने में टूटा 7 फेरों का नाता, पत्नी ने की आत्महत्या
अमर उजाला, नोएडा
Updated Sat, 14 Dec 2013 02:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा में सात फेरों के समय दिए वचनों का नाता सात महीनों में ही टूटा गया। सेक्टर-82 के केन्द्रीय विहार में एक नवविवाहिता ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
पुलिस को सुसाइड नोट भी मिला है। पूछताछ के लिए फिलहाल पति को हिरासत में लिया है, जो एक निजी कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर है।
मूल रूप से इंदौर मध्यप्रदेश निवासी जितेश मोहनिया की शादी 7 मई को रिचा नाम की युवती से हुई। जितेश नोएडा की एक कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। दोनों सेक्टर-82 के केन्द्रीय विहार में रह रहे थे।
विज्ञापन
घटना का पता बृहस्पतिवार की शाम को चला, जब घर पर काम करने वाली मेड आई। मेड को दरवाजा अंदर से बंद मिला। काफी आवाज देने के बाद भी जब दरवाजा नहीं खुला तो उसने पड़ोसियों और गार्ड को सूचना दी।
विज्ञापन
किसी तरह दरवाजा खोल कर देखा तो बेडरूम में रिचा का शव पंखे से लटका मिला। घटना की सूचना फोन के जरिये उसके पति और फेज टू पुलिस को दी गई।
सूचना पाकर घर पहुंचे जितेश के सामने ही पुलिस ने शव को पंखे से उतारा और घटना की जानकारी रिचा के परिजनों को दी।
फेज टू पुलिस ने कमरे की तलाशी ली तो उसे एक सुसाइड नोट मिला, जिसमें उसने आत्महत्या के लिए खुद को जिम्मेदार ठहराते हुए लिखा है कि वह अपने आप को एडजस्ट नहीं कर पा रही है।
उसने अपने मम्मी-पापा और भाई को हमेशा याद रखने की बात कही है। सूचना पाकर शुक्रवार दोपहर इंदौर उसे उसके चाचा और भाई पहुंचे।