{"_id":"fa9e908f51acd941de455387b4f92f6c","slug":"woman-suicide-by-hanging-ceiling-fan","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में पंखे से लटककर महिला ने की खुदकुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में पंखे से लटककर महिला ने की खुदकुशी
अमर उजाला, नोएडा
Updated Fri, 15 Nov 2013 01:36 AM IST
विज्ञापन
नोएडा की चोटपुर कॉलोनी में रहने वाली एक महिला का शव कमरे में पंखे से लटका मिला। पुलिस ने आत्महत्या का कारण मानसिक तनाव का होना बताया है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक चोटपुर कालोनी में आश्रम रोड पर सीवान, बिहार निवासी मनोज मंडल पत्नी आरती के साथ रहता था। मनोज सेक्टर-63 की एक कंपनी में काम करता है।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार शाम को जब मनोज कंपनी से वापस घर पहुंचा तो आरती का शव पंखे से लटका मिला। सूचना पाकर थाना सेक्टर-58 पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक मनोज व आरती की शादी तीन साल पहले हुई थी। कोई संतान न होने के कारण आरती तनाव में रहती थी। आशंका है कि इसी के चलते उसने आत्महत्या की है।
आरती के परिवार वालों को घटना की सूचना दे दी गई है। उनके आने पर अगर वे कोई शिकायत देते हैं तो कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा।