फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   video shoot by minor rape, accused arrested

नाबालिग से रेप कर वीडियो बनाया, आरोपी गिरफ्तार

Thu, 26 Sep 2013 01:15 AM IST
अमर उजाला, नोएडा
अमर उजाला, नोएडा Updated Thu, 26 Sep 2013 01:15 AM IST
विज्ञापन
video shoot by minor rape, accused arrested

नोएडा के सेक्टर-9 की झुग्गी में एक नाबालिग से रेप करके उसका वीडियो बनाए जाने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी टैक्सी चालक को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक सेक्टर-9 में रहने वाली एक नाबालिग (14) से पड़ोस में रहने वाले टैक्सी चालक, समस्तीपुर बिहार निवासी श्रवण कुमार (24) ने सोमवार की दोपहर उसके घर में घुस कर दुष्कर्म किया।
विज्ञापन


इतना ही नहीं आरोपी ने अपने मोबाइल से उसका वीडियो भी बनाया। साथ ही धमकी दी कि यदि उसने अपने परिजनों को कुछ बताया तो वीडियो क्लिप सार्वजनिक कर देगा और उसे जान से मार देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना का खुलासा तब हुआ जब मंगलवार को नाबालिग के भाई ने श्रवण के मोबाइल फोन में गाने अपने मोबाइल में ट्रांसफर करते समय वह वीडियो क्लिप देखा।

इस पर नाबालिग के भाई ने अपने परिजनों को जानकारी दी। परिजनों ने लड़की से पूछताछ की तो उसने पूरी कहानी बताई।

घटना की सूचना थाना सेक्टर-20 पुलिस को दी गई। पुलिस ने आनन-फानन में नाबालिग का मेडिकल कराया, जिसमें रेप की पुष्टि होने के बाद मामला दर्ज करके आरोपी को उसकी झुग्गी से गिरफ्तार किया गया।


पुलिस ने आरोपी श्रवण का मोबाइल भी जब्त कर लिया है। अब पुलिस पता लगा रही है कि आरोपी इससे पहले और कितनी युवतियों के साथ इस तरह की घटना को अंजाम दे चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed