{"_id":"b87535ff0e91c82d0fae79cc7973be24","slug":"uptu-will-apply-the-ams","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपीटीयू में लागू होगा ‘एएमएस’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीटीयू में लागू होगा ‘एएमएस’
अमित त्यागी/नोएडा
Updated Thu, 12 Dec 2013 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश टेक्निकल यूनिवर्सिटी (यूपीटीयू) में एकेडमिक मॉनिटरिंग सिस्टम (एएमएस) लागू किया जाएगा। प्रदेश के लगभग 700 कॉलेज और चार लाख छात्रों से जुड़ी परीक्षा संबंधी सभी गतिविधियां जैसे हाजिरी, प्रैक्टिकल, सेशनल और सेमेस्टर नंबरों के अपडेट से लेकर प्रैक्टिकल के एग्जामनर एएमएस के जरिये ही ऑनलाइन मॉनिटर होंगे।
विज्ञापन
इस सिंगल विंडो सिस्टम से ही नए छात्रों के रजिस्ट्रेशन व एनरोलमेंट भी ऑनलाइन होंगे। कॉलेजों की अब नोएडा या लखनऊ की भागदौड़ खत्म हो जाएगी। यूपीटीयू ने इस सिस्टम को पूर्ववर्ती महामाया टेक्निकल यूनिवर्सिटी (एमटीयू) से एडॉप्ट किया है।
विज्ञापन
दरअसल, एमटीयू में 2012 में इस सिस्टम को तैयार करते हुए लॉन्च किया गया था। इस सिस्टम की बदौलत ही एमटीयू भारत सरकार के ई-गवर्नेंस अवार्ड की दौड़ में चल रही है।
विज्ञापन
साथ ही कुछ विदेशी यूनिवर्सिटियों ने भी इस सिस्टम पर एमटीयू को अवार्ड दिए हैं। इस सिस्टम को यूपीटीयू में लागू करने की तैयारी है। इससे पहले 22 नवंबर को शासन ने यूपीटीयू में ई-गवर्नेंस लागू करने के आदेश दिए थे, जिसमें कॉलेजों की संबद्धता से जुड़े सभी कामकाज ऑनलाइन किए जाएंगे।
अब एएमएस को लागू करने की तैयारी है। इस सिस्टम के जरिये ही 2014-15 से दाखिला लेने वाले छात्रों के रजिस्ट्रेशन और एनरोलमेंट की प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी।
इसके जरिये पूरी पारदर्शिता के साथ हर शैक्षणिक गतिविधि को बिना किसी भागदौड़ के पूरा किया जा सकता है। कॉलेजों को सभी अपडेट ऑनलाइन ही मिलेंगे।
इसके संबंध में यूपीटीयू लखनऊ और नोएडा कैंपस में भी जानकारी उपलब्ध करा दी गई है। टेक्निकल एजुकेशन यूपी के प्रिंसिपल सेक्रेटरी नीरज कुमार गुप्ता ने बताया कि यूपीटीयू में एएमएस लागू किया जा रहा है।