फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   UGC threat to the PGDM colleges Otonomi

यूजीसी से पीजीडीएम कॉलेजों की ऑटोनॉमी को खतरा

Mon, 16 Dec 2013 12:11 AM IST
अमर उजाला, नोएडा
अमर उजाला, नोएडा Updated Mon, 16 Dec 2013 12:11 AM IST
विज्ञापन
UGC threat to the PGDM colleges Otonomi

तकनीकी शिक्षा को विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) को सौंपे जाने के कारण दशकों से चल रहे पीजीडीएम कॉलेजों (प्रबंधन संस्थान) की स्वायत्तता (ऑटोनॉमी) को खतरा पैदा हो गया है।

विज्ञापन


अब कॉलेजों का उनके कोर्स, फीस और परीक्षा पर से नियंत्रण खत्म हो सकता है, जिससे गुणवत्ता और प्लेसमेंट प्रभावित होगा।

प्रबंधन संस्थानों के संगठन एजुकेशनल प्रमोशन सोसायटी फॉर इंडिया (ईपीएसआई) की ओर से सोमवार को मानव संसाधन विकास मंत्री डॉ. एमएम पल्लम राजू से मुलाकात कर इस मुद्दे की खिलाफत की जाएगी।
विज्ञापन


दरअसल, सुप्रीम कोर्ट के अप्रैल 2013 के आदेश के बाद तकनीकी और प्रबंधन शिक्षा, ऑल इंडिया काउंसिल फॉर टेक्निकल एजुकेशन (एआईसीटीई) की जगह यूजीसी के अधिकार क्षेत्र में आ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बदलाव से यूनिवर्सिटी और अधिकांश इंजीनियरिंग कॉलेज खुश हैं लेकिन पीजीडीएम संस्थान इसके सख्त खिलाफ हैं।

ग्रेटर नोएडा स्थित बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट टेक्नोलॉजी (बिमटेक) के निदेशक और ईपीएसआई के वैकल्पिक अध्यक्ष डॉ. हरिवंश चतुर्वेदी की अगुवाई में प्रबंधन संस्थानों के प्रतिनिधि सोमवार को एमएचआरडी मिनिस्टर से मुलाकात करेंगे।

डॉ. चतुर्वेदी ने बताया कि सोमवार की बैठक के बाद इस मामले के खिलाफ 28 दिसंबर को प्रबंधन संस्थानों की देशव्यापी बैठक बुलाई गई है।

पीजीडीएम संस्थानों को यूजीसी के अधिकार में नहीं आने दिया जाएगा। उन्होंने अपील की है कि इंजीनियरिंग कॉलेजों को भी इसका विरोध करने की जरूरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed