फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   three killed in road accidents

सड़क हादसों में तीन की मौत

Thu, 24 Oct 2013 12:21 AM IST
अमर उजाला, नोएडा
अमर उजाला, नोएडा Updated Thu, 24 Oct 2013 12:21 AM IST
विज्ञापन
three killed in road accidents

नोएडा में ड्यूटी कर घर लौट रहे बाइक सवार इंजीनियर को मंगलवार की रात सेक्टर-62 रेड लाइट पर ट्रक ने टक्कर मार कर कुचल दिया।

विज्ञापन


उसकी मौके पर ही मौत हो गई जबकि बाइक पर पीछे बैठा साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे गंभीर हालत में फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक, नोएडा में किराए पर रहने वाले रंजीत रस्तोगी व मथुरा निवासी अभिनव गोयल गाजियाबाद की एक आईटी कंपनी में इंजीनियर थे।

रात में ड्यूटी खत्म कर बाइक से घर लौट रहे थे। सेक्टर-62 रेड लाइट पर पीछे से आ रहे ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।

हादसे में अभिनव ट्रक के पहिये केनीचे आ गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में रंजीत गंभीर रूप से घायल हो गया।

उसे राहगीरों की मदद से पुलिस ने फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर भाग निकला।

उधर, गेझा फेज टू निवासी दिनेश ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि बस से उतर कर सड़क पार कर रहे उनके भाई नितिन को कार (यूपी16टी-3874) ने टक्कर मार कर घायल कर दिया।


उपचार के लिए अस्पताल ले जाने केदौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने कार चालक आर्यनगर जहांगीराबाद बुलदंशहर निवासी वीरेंद्र कुमार को गिरफ्तार कर लिया।

वहीं मामूरा चौक पर मंगलवार को अज्ञात वाहन ने एक व्यक्ति को टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची थाना सेक्टर-58 पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के मुताबिक मरने वाले की पहचान नहीं हो सकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed