फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   sp student union occupation of the Student union election

छात्रसंघ पर एसपी छात्र सभा का कब्जा

Wed, 13 Nov 2013 01:27 AM IST
अमर उजाला, नोएडा
अमर उजाला, नोएडा Updated Wed, 13 Nov 2013 01:27 AM IST
विज्ञापन
sp student union occupation of the Student union election
नोएडा के डिग्री कॉलेज छात्रसंघ चुनावों में समाजवादी छात्र सभा के प्रत्याशियों ने अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और महासचिव पद पर जीत दर्ज कर अपना परचम लहराया।
विज्ञापन


जबकि संयुक्त सचिव और कोषाध्यक्ष पद पर फ्रेंड्स ग्रुप ने बाजी मारी। चुनावों में 3106 में से कुल 1765 यानी 56.82 फीसदी वोट पड़े।

इसमें छात्राओं ने निर्णायक भूमिका निभाते हुए 56 फीसदी मतदान किया जबकि छात्रों ने मात्र 44 फीसदी वोटिंग की।

कॉलेज में मंगलवार को हुए चुनावों के नतीजों में छात्र सभा के प्रत्याशी दीपक भाटी ने फ्रेंड्स ग्रुप के विक्की उपाध्याय को 35 वोट से हराकर अध्यक्ष पद पर कब्जा किया।

इसी पार्टी के लव शर्मा ने फ्रेंड्स ग्रुप की सोनिया चौहान को 84 वोट से पछाड़ते हुए उपाध्यक्ष पद और सचिन कुमार ने रमन कुमार को 50 वोट से हराकर महासचिव पद पर जीत हासिल की।
विज्ञापन


फ्रेंड्स ग्रुप के अंकित कुमार ने सपा छात्र सभा के प्रतिद्वंद्वी मुन्तजीर सैफी को 289 वोट से हराते हुए सबसे बड़े अंतराल से जीत दर्ज की। जीत की खुशी में सपा छात्र सभा के कार्यकर्ता देर रात तक जश्न मनाते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोषाध्यक्ष पद पर फ्रेंड्स ग्रुप की ही डॉली वर्मा ने छात्र सभा प्रत्याशी प्रभा रानी को 60 वोट से हराकर जीत हासिल की। चुनाव की इस हार-जीत में छात्राओं की अहम भूमिका रही।

कुल 1765 वोट पड़े, जिसमें छात्राओं के 988 और छात्रों के 777 वोट रहे। इस बार पिछले साल से दो फीसदी कम वोट पड़े।

देर शाम 7 बजे नतीजे घोषित करते हुए सभी नवनियुक्त प्रत्याशियों को छात्रसंघ का प्रमाणपत्र जारी करते हुए शपथ दिलाई गई।

शांतिपूर्ण रहा चुनाव
सुबह 8 बजे शुरू हुआ चुनाव पूरी तरह शांतिपूर्ण रहा। वोटिंग की शुरुआत धीमी रही और पहले एक घंटे में सिर्फ 70 वोट ही पड़े। 11 से 12 बजे के बीच सबसे ज्यादा वोट पड़े।

इसके बाद छात्राओं के वोट बढ़ने शुरू हुए। चुनाव के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह चुस्त रहा। पिछले साल से बेहतर व्यवस्थाएं करते हुए कॉलेज के दोनों ओर की सड़कों पर बैरिकेडिंग की गई थी।


छात्र संगठन और कार्यकर्ताओं को कॉलेज परिसर से 100 मीटर की दूरी पर ही रोक दिया गया। सीओ-फर्स्ट शिवराम यादव, सीओ-थर्ड राजकुमार मिश्र, थाना-39 प्रभारी धर्मेंद्र चौहान, थाना-24 प्रभारी दीपक शर्मा ने अपनी टीम के साथ चुनाव में पूरा सहयोग किया।

अध्यक्ष पद पर वोट
दीपक भाटी 506
विक्की उपाध्याय 471
राजकुमार 212
महेश कुमार 76

उपाध्यक्ष पद पर वोट
लव शर्मा 532
सोनिया चौहान 448
इमरान चौधरी 214
नवनीत पांडे 36

महासचिव पद पर वोट
सचिन कुमार 519
रमन कुमार 469
पंकज कुमार 358
शिकुल कुमार झा 117
अवधेश कुमार 95

संयुक्त सचिव पद पर वोट
अंकित कुमार 712
मुन्तजीर सैफी 423
आमिर खान 364
नफीस अहमद 57

कोषाध्यक्ष पद पर वोट
डॉली वर्मा 637
प्रभा रानी 577
राधा 331
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed