फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Robbing and killing of junk business man

कबाड़ कारोबारी से ढाई लाख लूटकर हत्या

Sun, 06 Oct 2013 11:29 PM IST
अमर उजाला, नोएडा
अमर उजाला, नोएडा Updated Sun, 06 Oct 2013 11:29 PM IST
विज्ञापन
Robbing and killing of junk business man

नोएडा के थाना सेक्टर-39 क्षेत्र में रविवार रात कबाड़ के कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस हमलावरों की तलाश में जुट गई है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक भंगेल निवासी शान मोहम्मद (55 वर्ष) की सेक्टर 41 आगाहपुर पेट्रोल पंप के पास कबाड़ की दुकान है।

रविवार रात करीब करीब 9.30 बजे वह दुकान बंद करके बाइक से घर लौट रहा था। वह सलारपुर टी प्वाइंट पर पहुंचा ही था कि बाइक सवार बदमाशों ने रोक लिया और ढाई लाख रुपये लूट लिए।
विज्ञापन


विरोध करने पर बदमाशों ने उसे गोली मार दी और फरार हो गए। गोली की आवाज सुनकर वहां अफरा तफरी मच गई।

सूचना पर पीसीआर 38 मौके पर पहुंची और उसे प्रयाग अस्पताल लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

सर्किल ऑफिसर वन शिवराम यादव ने बताया कि पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हमलावरों की तलाश में छापेमारी की जा रही है।

सीओ ने कहा कि वारदात को जिस तरह से अंजाम दिया गया उससे इस बात की पुष्टि होती है कि लुटेरों को पहले से ही इस बात की जानकारी थी कि वह इतनी बड़ी रकम को अपने साथ लेकर घर जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed