{"_id":"f3edbb983a222de2512fe9d42dad368d","slug":"robbed-shot-contractor-and-employee-and-loot-eight-lakh","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढाई मिनट की लूटः 2 को गोली मारी, 8 लाख लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ढाई मिनट की लूटः 2 को गोली मारी, 8 लाख लूटे
अमर उजाला, नोएडा
Updated Thu, 09 Jan 2014 09:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मात्र ढाई मिनट में आठ लाख रुपये लूट कर बदमाश फरार हो गए। एक्सपोर्ट कंपनी के ठेकेदार व कर्मचारी को गोली मार कर आठ लाख रुपये लूटने की वारदात एक कंपनी के बाहर गेट पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
विज्ञापन
लेबर ठेकेदार बैंक से रुपये निकाल कर कंपनी जा रहा था। गोली लगने से घायल दोनों को गंभीर हालत में कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना के बाद मौके पर पहुंची पीसीआर पर आक्रोशित लोगों ने पथराव कर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया। पीसीआर में मौजूद पुलिस कर्मियों को भाग कर अपनी जान बचानी पड़ी।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक सेक्टर-5 के ए-86 में स्थित एक्सपोर्ट कंपनी में लेबर ठेकेदार सेक्टर-22 निवासी यूडी भट्ट उर्फ प्रकाश कंपनी के कर्मचारी प्रदीप मंडल के साथ सेक्टर-9 स्थित बैंक ऑफ इंडिया से कर्मचारियों को वेतन देने के लिए रुपये निकालने गए थे।
विज्ञापन
लगभग साढ़े बारह बजे आठ लाख रुपये एक बैग में लेकर बाइक से कंपनी लौट रहे थे। बाइक प्रदीप चला रहा था और रुपये लेकर यूडी भट्ट पीछे बैठे थे।
कंपनी से सौ मीटर पहले अचानक एक युवक ने यूडी भट्ट को पीछे से खींचा, जिससे बाइक अनियंत्रित हो गई और प्रदीप व यूडी भट्ट बाइक समेत गिर गए। उसी दौरान दो युवक उनकेपास आए और रुपये वाला बैग छीनने लगे।
जब उन्होंने विरोध किया तो डंडे से पिटाई की। जब प्रदीप व यूडी भट्ट बदमाशों से भिड़ गए तो एक बदमाश ने रिवाल्वर से ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।
यूपी भट्ट के सीने व पैर में गोली लगी, वहीं प्रदीप के पैर में भी दो गोली लगी। इसके बाद बदमाश इत्मीनान से आठ लाख रुपये लूट कर पैदल ही भागे और कुछ दूर खड़ी बाइक पर बैठ कर फरार हो गए।
सूचना पाकर मौके पर पीसीआर पहुंची तो वहां मौजूद आक्रोशित भीड़ ने उस पर पथराव कर दिया। लूट व पथराव की सूचना मिलते ही मौके पर एसएसपी, एसपी सिटी व अन्य पुलिस अधिकारी पहुंच गए।
तब तक दोनों घायलों को कंपनी के कर्मचारी कैलाश अस्पताल ले गए थे। अस्पताल पहुंच कर पुलिस ने घायलों से बदमाशों के हुलिए के बारे में पूछताछ की। कंपनी के मैनेजर केआर कुलमी ने घटना की रिपोर्ट थाना सेक्टर-20 में दर्ज कराई है।