{"_id":"bd10b713405d5544175aa4c3e91a4826","slug":"power-outages-of-major-defaulters-will","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़े बकायेदारों की गुल होगी बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़े बकायेदारों की गुल होगी बिजली
anurag tripathi/नोएडा
Updated Thu, 14 Nov 2013 02:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा के चौदह हजार घरों में अंधेरा छाने वाला है। बिजली बिल नहीं चुकाने वाले इन बड़े बकायेदारों के कनेक्शन एक साथ काट दी जाएगी।
विज्ञापन
इसकी तैयारियों में विद्युत निगम जुट गया है। निगम ने सभी डिवीजन से 10 हजार रुपये से ज्यादा के बकायेदारों की सूची मांगी है, जिससे रिपोर्ट तैयार करके कार्रवाई शुरू की जा सके।
बिजली बकायेदारों के खिलाफ प्रदेश मुख्यालय से सभी जिलों में कार्रवाई करने का आदेश जारी हुआ है। नोएडा में बिजली राजस्व को लेकर मुख्यालय काफी सतर्क है।
प्रमुख सचिव ऊर्जा और यूपीपीसीएल के चेयरमैन संजय अग्रवाल पहले ही निर्देशित कर चुके हैं कि दस हजार रुपये से ज्यादा किसी का भी बकाया न रहे।
नोएडा में पिछले साल एक लाख रुपये से ज्यादा के कई बकायेदार हो गए थे, जिनके संबंध में विधानसभा सत्र में भी सवाल उठाया गया। इसके बाद चेयरमैन सीधे तौर पर नजर रख रहे हैं।
विज्ञापन
एडीबी की बैठक और इसके बाद नोएडा दौरे पर आए चेयरमैन ने बकाये की राशि को घटाकर दस हजार रुपये कर दिया और इससे ऊपर बकाया होने पर कार्रवाई का आदेश दिया।
विद्युत निगम ने सभी डिवीजन से ऐसे बकायेदारों की सूची तैयार करने की बात कही है। निगम के अनुसार नोएडा में करीब 14 हजार ऐसे बकायेदार हैं, जिन पर दस हजार रुपये से ज्यादा बकाया है।
विज्ञापन
इसमें औद्योगिक के साथ आवासीय, कामर्शियल, संस्थागत और ग्रुप हाउसिंग कनेक्शन धारक शामिल हैं।