{"_id":"5944d186e23dc625b1885fbd25853d9c","slug":"patient-death-by-dengue","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू ने एक और मरीज को मारा मौत का डंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू ने एक और मरीज को मारा मौत का डंक
अमर उजाला, नोएडा
Updated Sun, 27 Oct 2013 01:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा में डेंगू लोगों को अपना शिकार बनाता जा रहा है। शनिवार को सेक्टर-27 कैलाश अस्पताल में एक वृद्ध की इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
परिजन जहां मौत का कारण डेंगू बता रहे हैं वहीं, अस्पताल प्रशासन मौत का कारण एक्यूट वायरल सिंड्रोम बता रहा है। वहीं कुल मिला कर अभी तक शहर में डेंगू से आठ लोग मौत का शिकार हो चुके हैं।
शहर के कई अस्पतालों में डेंगू के मरीजों के आने का सिलसिला जारी है। बुलंदशहर निवासी चंद्रप्रकाश (60) को बुखार की शिकायत पर गंभीर हालत में शुक्रवार को सेक्टर-27 स्थित कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन
जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। अस्पताल के प्रेस प्रवक्ता वीबी जोशी ने बताया कि एक्यूट वायरल सिंड्रोम से पीड़ित मरीज की प्लेटलेट्स दस हजार से नीचे थी।
विज्ञापन
अस्पताल की ओर से रैपिड कार्ड रीडर पर मरीज की डेंगू जांच की गई। डेंगू की संभावना होने पर इसकी पुष्टि के लिए अस्पताल प्रशासन ने नमूने जांच के लिए एनसीडीसी दिल्ली भेज दिया है।
डेंगू के आ रहे गंभीर मामले
शहर में अभी तक डेंगू से आठवीं मौत है। कैलाश अस्पताल में वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. एके शुक्ला ने बताया कि अक्तूबर में डेंगू के मरीजों में कमी जरूर आई है लेकिन जो मरीज आ रहे हैं उनमें गंभीर मामले आ रहे हैं।
उन्होंने बताया कि तापमान 20 डिग्री से कम होने पर नवंबर के मध्य तक ही डेंगू से निजात मिलने की संभावना है।