फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   parents disappointed with the list of nursery schools

स्कूलों की लिस्ट से अभिभावक निराश

Thu, 26 Sep 2013 01:10 AM IST
अमर उजाला, नोएडा
अमर उजाला, नोएडा Updated Thu, 26 Sep 2013 01:10 AM IST
विज्ञापन
parents disappointed with the list of nursery schools

नोएडा शहर के नामी स्कूलों में बच्चों का दाखिला अभिभावकों के लिए बड़ी चुनौती बना हुआ है। सीटों से कई गुना आवेदन आ रहे हैं।

विज्ञापन


किसको मौका देना है, यह स्कूल प्रबंधन पर ही निर्भर है। अभी तक जिन स्कूलों ने दाखिले की लिस्ट जारी की है, उससे ज्यादातर अभिभावकों को निराशा ही हाथ लगी है।

मायूस हो चुके परिजनों को स्कूल इतना भी मौका नहीं दे रहे हैं कि वह पूछ सकें कि उनके बच्चे का दाखिला क्यों नहीं हुआ।

मालूम हो कि शहर के नामी स्कूलों में एमिटी, एपीजे, बाल भारती आदि ने ही एडमिशन के लिए लिस्ट जारी की है। उसमें काफी दाखिले तो रिजर्व कैटेगरी में रखे गए हैं। सीटें भी सीमित हैं।
विज्ञापन


इसके अलावा स्कूल टीचर समेत अन्य स्टाफ के बच्चों को भी रिजर्व में रखा जाता है। जिनको दाखिला देना ही है।

एक स्कूल में दाखिले के लिए आवेदन कर चुके अभिभावक प्रमोद ने बताया कि लिस्ट में उनके बच्चे का नाम नहीं है।

कई बार स्कूल गए और प्रबंधन से मिलने का प्रयास किया लेकिन उन्हें गेट के अंदर घुसने नहीं दिया गया। सिर्फ यही कहा जा रहा है कि स्कूल की वेबसाइट में सब कुछ मिल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीचर से लेकर प्रिंसिपल तक ने फोन उठाना बंद कर दिया गया है।


नहीं काम आ रहीं सिफारिशें
स्कूलों में दाखिले के समय सिफारिशें भी काम नहीं आ रही हैं। अभिभावक रमाकांत ने बताया कि एक स्कूल में दाखिले के लिए उन्होंने कहीं से सिफारिश लगवा दी।

स्कूल ने माता-पिता और बच्चे को बुलाया। सबसे पहले यही कहा गया कि दाखिले में इस तरह की सिफारिशें लगाना आपके बच्चे के भविष्य के लिए अच्छा नहीं हैं।

माफी मांगकर वापस चला आया। दाखिला होगा या नहीं, कोई गारंटी नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed