फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   modi factor for the fall of congress: Yashwant Sinha

मोदी फैक्टर है कांग्रेस के पतन का कारण: यशवंत सिन्हा

Sat, 14 Dec 2013 02:06 AM IST
अमर उजाला, नोएडा
अमर उजाला, नोएडा Updated Sat, 14 Dec 2013 02:06 AM IST
विज्ञापन
modi factor for the fall of congress: Yashwant Sinha

चार राज्यों के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस के पतन का प्रमुख कारण नरेंद्र मोदी फैक्टर है। साथ ही मौजूदा सरकार की जन विरोधी नीतियां भी इसके लिए जिम्मेदार हैं। यह बातें शुक्रवार को भाजपा सांसद एवं पूर्व वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा ने कहीं।

विज्ञापन


सेक्टर-62 स्थित जयपुरिया इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट में शुक्रवार को एनुअल मैनेजमेंट कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। ‘द पाथ ऑफ ग्लोबलाइजेशन’ विषय पर आयोजित दो दिवसीय सेमीनार में बतौर मुख्य अतिथि पार्लियामेंट स्टेंडिंग कमेटी ऑन फाइनेंस के अध्यक्ष यशवंत सिन्हा ने भाग लिया।
विज्ञापन


इस दौरान सांसद सिन्हा ने पत्रकारों से बात की और नरेंद्र मोदी की जमकर प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि चार राज्यों के विधानसभा चुनावों में भाजपा के सबसे बड़ी पार्टी बनने का कारण मोदी फैक्टर, भाजपा शासित राज्य सरकारों का काम और यूपीए सरकार की जन विरोधी नीतियां रहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी ओर, दक्षिणी भारत में भाजपा के पिछले लोकसभा चुनावों में कमजोर प्रदर्शन पर सिन्हा ने कहा कि भले अभी तक भाजपा का प्रदर्शन साउथ में कमजोर रहा है लेकिन 2014 में बेहतर प्रदर्शन करेगी। इसका प्रमाण भाजपा की ओर से पीएम पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी की रैली में उमड़ रही भीड़ है।

उन्होंने कहा कि इस बार हम पिछले आम चुनावों के मुकाबले अधिक सीटों पर लड़ेगी। वहीं, आम आदमी पार्टी के आगामी लोकसभा चुनावों में प्रदर्शन पर उन्होंने कहा कि यह तो समय ही निश्चित कर पाएगा कि आम चुनावों में ‘आप’ कैसा प्रदर्शन करती है लेकिन दिल्ली, देश का छोटा सा हिस्सा है।


आम चुनावों में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए कड़ी मशक्कत करनी होगी। इस मौके पर जयपुरिया इंस्टीट्यूट के अध्यक्ष शरद जयपुरिया, सुधीर जालान, राजीव ठाकुर, अरुण, राजन मैथ्यू, देवाशीश, हिमांशु सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed