फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Jewellery and cash stealing from media person' home

मीडियाकर्मी के घर से लाखों की ज्वेलरी उड़ाई

Sun, 22 Sep 2013 01:24 AM IST
अमर उजाला, नोएडा
अमर उजाला, नोएडा Updated Sun, 22 Sep 2013 01:24 AM IST
विज्ञापन
Jewellery and cash stealing from media person' home

नोएडा में मीडियाकर्मी के फ्लैट का ताला तोड़कर चोरों ने लाखों रुपये की ज्वेलरी और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। मीडियाकर्मी अपने परिवार के साथ बरेली गए हुए थे।

विज्ञापन


पुलिस को फ्लैट के बाहर लगा सीसीटीवी कैमरा तौलिये से ढका मिला। पुलिस के मुताबिक सेक्टर 93 में व्यू अपार्टमेंट के सेकेंड फ्लोर में जमाल खान परिवार सहित रहते हैं।
विज्ञापन


वह एक मीडिया हाउस में कैमरामैन हैं। शनिवार सुबह उसी अपार्टमेंट में रहने वाले एक परिवार ने उनके फ्लैट का ताला टूटा देखा तो उन्हें शक हुआ। उन्होंने जमाल को फोन पर सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पाकर वह अपने फ्लैट पर पहुंचे तो उनके होश उड़ गए। सारा सामान बिखरा हुआ था और लाखों की ज्वेलरी और करीब 40 हजार रुपये गायब थे।

सीओ सिटी थर्ड राजकुमार मिश्र ने बताया कि बरेली जाने से पहले जमाल सीसीटीवी कैमरा बंद कर दिया था। हालांकि कैमरे पर तौलिया भी पड़ा मिला है।

ऐसी आशंका है कि चोरों ने वारदात से पहले कैमरे पर तौलिया डाल दिया हो। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। गौरतलब है कि इससे पहले सेक्टर 56 में हुई चोरी में भी चोरों ने सीसीटीवी कैमरे का तार काट दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed