फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   innovation and research to be part of study

पढ़ाई का हिस्सा बनें इनोवेशन और रिसर्च

Sun, 17 Nov 2013 01:27 AM IST
अमित त्यागी/नोएडा
अमित त्यागी/नोएडा Updated Sun, 17 Nov 2013 01:27 AM IST
विज्ञापन
innovation and research to be part of study

नीलराणा/राजस्थान में बायोकॉन लिमिटेड की चेयरमैन और एमडी डॉ. किरण मजूमदार शॉ ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि दूसरों की नकल न करें।

विज्ञापन


अलग सोचें और रचनात्मक काम करें। इनोवेशन, टेक्नोलॉजी और रिसर्च छात्रों की पढ़ाई का हिस्सा होना चाहिए। संस्थान रिसर्च वर्क और उद्यमिता को बढ़ावा दें ताकि ऐसे छात्र तैयार हो सकें जो समाज की हकीकत को बदलने में अहम भूमिका निभाएं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सिर्फ फूड सिक्योरिटी बिल पास करने से देश की समस्या खत्म नहीं होगी। नई तकनीकों के इस्तेमाल से कृषि उत्पादकता को बढ़ावा देने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोजगार योजनाएं कागजों में नहीं बल्कि जॉब सिक्योरिटी के रूप में हकीकत में आनी चाहिए। इस बदलाव को सिर्फ छात्र ही ला सकते हैं।

डॉ. शॉ ने एनआईआईटी यूनिवर्सिटी (नीलराणा, राजस्थान) के तीसरे दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए यह बातें कहीं। समारोह की शुरुआत डॉ. शॉ के साथ यूनिवर्सिटी के चेयरमैन व संसद सदस्य डॉ. करन सिंह, संस्थापक राजेंद्र एस. पवार, सह संस्थापक विजय थड़ानी और प्रेसिडेंट डॉ. राजेंद्र पांडे ने की।

इस मौके पर यूनिवर्सिटी के बीटेक और एमबीए पासआउट 195 छात्रों को डिग्री प्रदान की गई। बीएचयू की राह पर चलते हुए दीक्षांत समारोह में डिग्री लेने पहुंचे छात्र परंपरागत परिधानों में दिखे। छात्रों ने कुर्ता, पायजामा और जैकेट पहनी तो लड़कियां साड़ी में डिग्री लेने पहुंची।


इस मौके पर डॉ. पांडे ने यूनिवर्सिटी की रिपोर्ट पेश करते हुए बताया कि डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन, मिनिस्ट्री ऑफ डिफेंस ने एनयू के चार छात्रों को रिसर्च के लिए ग्रांट प्रदान की है।

बीटेक में ‘डिजाइन थिंकिंग’
एनआईआईटी यूनिवर्सिटी (एनयू) ने बीटेक कोर्सेज में नई पहल करते हुए डिजाइन थिंकिंग के रूप में एक कोर्स शुरू हुआ है। इंडस्ट्री के सहयोग से इसे बीटेक के सभी विषयों में शामिल किया गया है। साथ ही नवंबर के अंत में कैंपस माइक्रोसॉफ्ट इनोवेशन सेंटर (एमआईसी) की शुरुआत करने जा रही है जो छात्रों को उद्यमिता के क्षेत्र में काम करने के लिए तैयार करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed